27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
सरकार की नई शिक्षा नीति ढेर : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी क्लास नहीं कामयाब !
उत्तर प्रदेश

सरकार की नई शिक्षा नीति ढेर : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी क्लास नहीं कामयाब !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार की नई शिक्षा नीतिके दावे जमीन पर धराशाई हैं। वह सफलता के पायदान नहीं छू पा रहीं। नई नीति जो पिछले वर्ष लागू हुई उसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राइमरी विद्यालयों में समाहित कर प्री-प्राइमरी क्लास शुरू करने की कवायद की मंशा थी।

सरकार की नई शिक्षा नीति ढेर : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी क्लास नहीं कामयाब !

लेकिन खास बात यह है कि सरकार के इस मंसूबे पर आंगनबाड़ी केंद्रों की मौजूदा हालत पानी फेर रही है। निजी भवनों में संचालित ज्यादातर केंद्रों में ताले लटके हैं, जो खुल रहे हैं उनमें न बच्चे हैं और नहीं धात्री महिलाएं। जिले में इस समय 1705 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 1518 केंद्र ग्रामीण क्षेत्र और 187 शहर में हैं। इनमें पुष्टाहार, टीकाकरण सहित छह साल से कम उम्र के बच्चों को प्री-प्राइमरी का ज्ञान दिए जाने की जिम्मेदारी है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में मुख्य कार्यकर्ता के अतिरिक्त एक सहायिका भी कार्यरत है। मौजूदा समय में केंद्रों की हालत बेहद दयनीय है।

सरकार की नई शिक्षा नीति ढेर : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी क्लास नहीं कामयाब !

जिले के 277 आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में संचालित हैं। 1428 आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं के घरों या फिर निजी भवनों में चल रहे हैं। न तो इनमें बच्चे हैं और न ही सरकारी योजनाओं को ठीक प्रकार से क्रियान्वयन हो रहा है। आश्चर्य तो यह हैं की इन केंद्रों का जायजा लिया गया तो शहर के अधिकांश केंद्र बंद पाए गए। जो केंद्र खुले थे तो वह बच्चों से सूने थे। निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में फर्नीचर आदि की व्यवस्था नहीं है। शायद सरकार ने इसी वजह से राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राइमरी स्कूलों में समाहित करने की व्यवस्था की। पर यह नीति रेत के महल की तरह ढेर है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में रिश्तों का कत्ल : दिव्यांग पिता के दूध मांगने पर बदले में कलयुगी बेटे ने दी दर्दनाक मौत …

Banda : कांपा वन विभाग :हरियाली चोरों की बढ़ी धड़कने, कार्रवाई की तलवार से उड़ा चैन नींद हराम !

City News Uttar Pradesh

सपा में महेंद्र वर्मा की इंट्री से राजनीति गर्म: सियासी जमीन पर फिर खड़ा हुआ पुराना योद्धा

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व एमएलसी समेत चार नेता सपा से हुए निष्कासित, एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने का है आरोप

चुनाव घोषित, जाने आचार्य संहिता का पालन क्यों और कैसे करे ?

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम सतर्क हो जायें : पड़ोरा बालू खदान में शुरू हो गया अवैध खनन, माफिया का अट्टाहस

ब्रेकिंग न्यूज़