24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा का पीडब्लूडी करोड़ों गटक जेब करता है गर्म: सात माह में टूट गए हाइवे, गड्ढे बने जानलेवा
उत्तर प्रदेश

बांदा का पीडब्लूडी करोड़ों गटक जेब करता है गर्म: सात माह में टूट गए हाइवे, गड्ढे बने जानलेवा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद में शहर ही नहीं हाईवे की सड़कें भी बारिश में धुल गई हैं। इनमें बांदा-बबेरू-औगासी हाईवे भी शामिल है। पिछले वर्ष सिमौनीधाम मेले के पहले इस सड़क में करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर चौड़ीकरण कराया गया था। करीब सात माह में ही यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। सड़क खराब होने से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं और जिम्मेदार बेफिक्र हैं।

बांदा का पीडब्लूडी करोड़ों गटक जेब करता है गर्म: सात माह में टूट गए हाइवे, गड्ढे बने जानलेवा

कमीशनबाजी के चलते सड़कें एक साल तक भी नहीं चल पा रही हैं। पिछले वर्ष बांदा से बबेरू व औगासी होते हुए फतेहपुर जाने वाले हाईवे पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य कराया गया था। उस समय सिमौनीधाम मेला होने के कारण शासन व जिला प्रशासन के दबाव में सड़क में किसी तरह डामरीकरण करा दिया। यह सड़क सात माह का भी सफर पूरा नहीं कर पाई।

बांदा का पीडब्लूडी करोड़ों गटक जेब करता है गर्म: सात माह में टूट गए हाइवे, गड्ढे बने जानलेवा

बांदा शहर के बाहर निकलते ही गड्ढों भरा सफर शुरू हो जाता है। यह बबेरू तक खत्म नहीं होता। कहीं-कहीं तो पांच से छह फीट लंबे-चौड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से रातों-दिन छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़कों के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। एक माह में करीब एक दर्जन हादसे हो चुके हैं। इसमें कई अपना हाथ पैर तुड़वा बैठे तो करीब तीन लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क में पैचिंग के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। वर्षाकाल खत्म होते ही सड़क की पैचिंग कराई जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नें बताया: निगम में कर्मियों की कमी जल्द होगी दूर

City News Uttar Pradesh

भूसे की तरह ट्रक में भर गोवंश की तस्करी, विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़ा ट्रक, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !

City News Uttar Pradesh

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो हेतु चित्रकूट मण्डल से दो छात्राओं का चयन

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बाल कृष्ण जल और सड़क कार्य में देरी पर हुए सख्त: सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

City News Uttar Pradesh

प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़