
- विनोद मिश्रा
बांदा। नेत्र शिवर में पूर्व विधायक दलजीत सिंह का जमकर जयकारा गूंजा। मामला यह था की तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र के सादी मदनपुर गांव में नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक दलजीत सिंह के निर्देशन में गोलू सिंह नें किया किया।

आयोजन के मुख्य कर्ता-धर्ता पूर्व विधायक दलजीत सिंह थे। यह आयोजन गुरू रणछोर महाराज की स्मृति में पूर्व विधायक दलजीत सिंह हर माह क्षेत्र में अलग -अलग गांवों और कस्बों में कराते हैं।

इस आयोजित शिविर में क्षेत्र के कस्बे एवं ग्रामीण अंचलों से काफी संख्या में लोगो ने आंखों की जांच निः शुल्क जांच कराके दवाइया, चस्मा प्राप्त किया।

शिविर में 140 मरीजों की जांच हुई,जानकी कुंड चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किया गया। निःशुल्क चश्मा, दवा वितरित किया गया। 25 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिये जानकी कुंड भेजा गया।

शिविर की व्यवस्था नन्दू सिंह, बिलाल भाई , शत्रुघन पहलवान कुशलता पूर्वक संभाले रहे। पूर्व विधायक दलजीत सिंह के प्रतिनिधि अनिल सिंह नें सभी का आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
