City News Uttar Pradesh
शिक्षकों द्वारा छात्र को किया गया सम्मानित: की गई उज्जवल भविष्य की कामना
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों द्वारा छात्र को किया गया सम्मानित: की गई उज्जवल भविष्य की कामना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिक्षकों ने छात्र की सफलता पर उसे सम्मानित किया। विकासखंड बड़ोखर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पंड़ुई यह सम्मान समारोह हुआ। आईआईटी पटना में चयनित विद्यालय के पुरातन छात्र प्रशांत श्रीवास को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी किशन कुमार मिश्रा ने छात्र प्रशांत को माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिलाकर उत्साह वर्धन किया।कहा कि ऐसे छात्र अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनते हैं। साथ ही उन्होंने ग्राम वासियों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया।

शिक्षकों द्वारा छात्र को किया गया सम्मानित: की गई उज्जवल भविष्य की कामना

कार्यक्रम में उपस्थित एसआरजी डॉ. सौरभ आर्य ने बताया कि प्रशांत इसी विद्यालय में सत्र 2018-19 का छात्र था और बहुत परिश्रमी था। डॉ. सौरभ ने प्रशांत को गिफ्ट देकर सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र सिंह ने किया। प्रधानाध्यापक असलम रब्बानी नें सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका सुषमा सिंह परिहार, अनीता, प्रीति श्रीवास, कैलाश (अनुदेशक) एवं शिक्षा मित्र रामबरन तथा ग्राम जन उपस्थित रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी अभव्यक्त तिवारी नें पूरी टीम की इस कार्यक्रम के लिये सराहना की।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्कूलों के सौ मीटर दायरे में नहीं बिके नशे का सामान: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का निर्देश

मंत्री रामकेश ने किया घरौनी वितरण : 20 हजार ग्रामीणों को मिला “मालिकाना” हक

City News Uttar Pradesh

बांदा : करोड़ों के गबन में फंसे धर्मेंद्र सिंह के बारे में एक और नया खुलासा, पढ़िए क्या है पूरा मामला ? …

City News Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री: कितनी सीटों पर लड़ेगी आजाद समाज पार्टी ? नगीना सांसद ने खोले पत्ते

जय श्रीराम: विधायक प्रकाश नें 278 लाख रामलीला मैदान कायाकल्प को कराया स्वीकृत

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़