City News Uttar Pradesh
टमाटर की कीमत पर कब लगेगी लगाम ? अब 160 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
उत्तर प्रदेश

टमाटर की कीमत पर कब लगेगी लगाम ? अब 160 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में टमाटर सुर्ख लाल हो आँखें तरेर रहा हैं। टमाटर का भाव पहले ही सबसे ज्यादा 80 से 100 रुपये किलो था, जो तीन दिनों में 160 रुपये तक पहुंच गया है। अन्य सब्जियों के मुकाबले महंगाई में प्रथम पायदान पर पहुंचने को बेताब है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक टमाटर की कीमत दो सौ रुपये किलो तक पहुंच सकती है। क्योंकि हर बीतते दिन के साथ टमाटर की कीमतों में तेजी आ रही है।

टमाटर की कीमत पर कब लगेगी लगाम ? अब 160 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

हर रोज इसका भाव नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है और इसके चलते घरों की रसोई से रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली ये सब्जी गायब सी हो गई है। बीते दो हफ्तों में टमाटर की कीमत रॉकेट की रफ्तार से बढ़ीं और 100 का आंकड़ा पार लिया। इसके बाद 120 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेचा जाने लगा, लेकिन अब टमामटर और भी महंगा हो गया है। रिटेल भाव 160 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

टमाटर की कीमत पर कब लगेगी लगाम ? अब 160 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

बारिश और नदियों में पानी बढ़नें सब्जियों की पैदावार पर बुरा असर डाला। इसके चलते लगभग सभी सब्जियां महंगी हुई हैं, लेकिन सबसे ज्यादा टमाटर की कीमतों में आग लगी है। पैदावार कम होने और बारिश के चलते फसल खराब होने से मांग के मुताबिक, इसकी सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस वजह से टमाटर की कीमतें हर बीतते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही हैं। थोक मार्केट की बात करें तो टमाटर का भाव 2200 से 2300 रुपये प्रति कैरेट चल रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का सत्ता ‘मास्टर प्लान’: भाजपा योद्धाओं में फूंका जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश ने की कामतानाथ की परिक्रमा, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

City News Uttar Pradesh

इंडिया गठबंधन ने खोला दांव: सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सियासी संग्राम तेज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का भंडारा हो रहा चर्चित : गूंज रहा “जय कामता नाथ”

City News Uttar Pradesh

बांदा: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे वृद्ध ने कटकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

पृथक बुंदेलखंड के लिए ‘गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा’ : दो अगस्त को ‘कामतानाथ’ पर होगा समापन

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़