City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आईजी नें कोतवाली का किया निरीक्षण, मेस के भोजन का लिया स्वाद…

 

  • मुफीद आलम

बांदा (बबेरू) : चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायण ने सोमवार को बबेरू कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाना, रिकार्ड रूम, शस्त्र व रसोई को देखा। सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने पर नाराजगी जाहिर की। पुराने वाहनों के निस्तारण के निर्देश दिए।


आईजी ने कर्मचारियों के लिए मेस में बन रहे खाने को चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। नमक की मात्रा अधिक मिली। कर्मचारी कक्ष में सफाई न होने पर नाराजगी जताई। कोतवाली परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और मानक के अनुरूप कराने को कहा। जाम से निपटने के लिए मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण को हटवाने और यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
कोतवाली में कबाड़ हो रहे वाहनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सदर अजय कुमार भदौरिया, सीओ बबेरू आनंद कुमार, कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा, कस्बा इचार्ज भूपेंद्र सिंह, आकाश सचान आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- प्रदेश को बचाने के लिए सांसद पद का किया त्याग, विधानसभा में रह कर प्रदेशवासियों के हक में करेंगे संघर्ष

किशोर ने सल्फास खाकर की आत्महत्या: पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस में आया ‘अनुशासन’ का नया दौर: संगठन सृजन बैठक से निकला ‘सियासी’ संदेश

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड तालाब प्रकरण: हाईकोर्ट ने कसा शिकंजा, अफसरों पर गिरी गाज, एसएसपी तलब

City News Uttar Pradesh

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी, बिजली कट जाने से फिर नहीं जुड़ पाया बांदा जेल से लिंक …

बाप रे बाप: शहर में पानी संकट किये है बेहाल, जनता ने भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़