City News Uttar Pradesh
किसानों को खरीफ फसल झटका : नहीं मिल पा रहा है दलहनी तिलहनी बीज
उत्तर प्रदेश

किसानों को खरीफ फसल में झटका : नहीं मिल पा रहा है दलहनी तिलहनी बीज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मानसून की प्री बारिश होने के बाद खरीफ की बोआई की तैयारियों को बड़ा झटका लग रहा है। क्योंकि किसानों को सरकारी बीज भंडार से बीज नहीं मिल रहा है। हजारों किसान बीज भंडार के चक्कर लगा रहे है। इस बार खरीफ की फसलों में मोटा अनाज के भी बीज सरकारी बीज भंडारों से गायब है। डिपार्टमेंट भी टेंशन में है। बांदा समेत बुंदेलखंड क्षेत्र में मानसून की पहली झमाझम बारिश हो चुकी है। ऐसे में किसानों ने खरीफ की फसलों की बोआई कराने की तैयारी पूरी कर ली है। बांदा, ललितपुर, महोबा और चित्रकूट, झांसी के अलावा जालौन व हमीरपुर में कई बार अच्छी बारिश हुई है।

किसानों को खरीफ फसल झटका : नहीं मिल पा रहा है दलहनी तिलहनी बीज
Kharif crop setback for farmers: Pulses and oilseeds seeds are not available

बुंदेलखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान खरीफ में ज्वार, बाजरा, धान और अरहर की फसलों की बोआई करता है। यह क्षेत्र अरहर और ज्वार के लिए हब माना जाता है। इस साल दलहनी में मूंग, तिल, उड़द और मूंगफली की फसलों की बोआई का रकबा बढ़ाने की तैयारी भी किसानों ने की है। शासन ने भी सवा लाख से अधिक हेक्टेयर में खरीफ की बोआई कराने का लक्ष्य डिपार्टमेंट को दिया है। जो पिछले साल की तुलना में चार हजार से अधिक हेक्टेयर है।

किसानों को खरीफ फसल झटका : नहीं मिल पा रहा है दलहनी तिलहनी बीज
Kharif crop setback for farmers: Pulses and oilseeds seeds are not available

सरकारी बीज भंडार में ही ज्वार, बाजरा, तिल, अरहर व उड़द के बीज लाले पड़े हैं। किसानों ने बताया की राजकीय बीज भंडार में ज्वार, तिल, मूंगफली के बीज नहीं है। पिछले कई दिनों से किसान बीज के लिए भटक रहे है। किसानों का कहना है कि फसलों की बोआई 15 जुलाई से पहले बोनी चाहिए तभी किसानों को इससे लाभ मिलेगा लेकिन किसानों को बीज ही नहीं मिल रहे है। सावा, कोदो, काकुन, रागी, मक्का के अलावा मूंगफली के भी बीज राजकीय बीज भंडार से नदारत है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा समाज के अंतिम छोर तक पहुंचेगा स्वास्थ्य लाभ

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी नें दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं: पटाखों से सावधानी पर जोर

City News Uttar Pradesh

अनुज हनुमत की ‘ब्रांड एंबेसडर’ पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में ‘निर्णायक भूमिका’ बरकरार

City News Uttar Pradesh

यूपी में बढ़ता अपराध : असलहा दिखा कर किया दुष्कर्म, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो, केस दर्ज कर छानबीन शुरू …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले बुंदेलखंड में वाटर टूरिज्म की संभावनाएं: लुभाती हैं प्राकृति

City News Uttar Pradesh

आयुक्त की मंडलीय समीक्षा : औपचारिकता और डायलागों से रहा लबरेज !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़