24.7 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की शुरू हुई री-चेकिंग: 25 जून तक परिणाम
उत्तर प्रदेश

बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की शुरू हुई री-चेकिंग: 25 जून तक परिणाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया गया है। अब उसकी री-चेकिंग शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय की 25 जून तक परिणाम घोषित करने की तैयारी है। बीयू द्वारा नौ जून को राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था।

बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की शुरू हुई री-चेकिंग: 25 जून तक परिणाम
Re-checking of B.Ed entrance exam results started: Result by June 25

परीक्षा 51 जिलों में बनाए गए 470 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें पंजीकृत 2.23 लाख अभ्यर्थियों में से 1.93 लाख शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा के अगले दिन से ही बीयू में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी गई थी। उत्तरपुस्तिकाओं की त्रिस्तरीय जांच की गई थी। अब विश्वविद्यालय द्वारा रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही अब रिजल्ट की री-चेकिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की शुरू हुई री-चेकिंग: 25 जून तक परिणाम
Re-checking of B.Ed entrance exam results started: Result by June 25

खासतौर पर अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले एनसीसी, एनएसएस आदि के भारांक की जांच की जा रही है। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा अलग से गठित की गई एक टीम उत्तरपुस्तिकाओं की आकस्मिक रूप से मैन्युअल जांच में भी जुटी है। रिजल्ट त्रुटि रहित हो, इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस का बड़ा आरोप: योगी राज में ‘कानून व्यवस्था’ ध्वस्त, मुख्यमंत्री से ‘इस्तीफे’ की मांग

मंत्री और अध्यक्ष ने मनाई जीएसटी कटौती की खुशी: व्यापारियों को खिलाई मिठाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हो रहे हैं बेहाल !

City News Uttar Pradesh

Banda : वैक्सीनेशन में लाई जाए तेजी, एक करोड़ प्रतिदिन कराया जाए वैक्सीनेशन …

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के चार छात्रों को मिली ब्रांच मैनेजर पद पर नियुक्ति

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश का गीत: जनता का दिल रहा जीत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़