30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
तालाब में बोरी के अंदर बंद मिला महिला का शव: नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

तालाब में बोरी के अंदर बंद मिला महिला का शव: नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जिले में कस्बा चरखारी के रतन सागर तालाब में एक महिला का शव बोरी के अंदर बंद मिला। तालाब से दुर्गंध उठने और बोरी उतराने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव एक सप्ताह पहले का माना जा रहा है। लोगों ने महिला की हत्या कर शव बोरी में बंदकर फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। कस्बे के सोहरयाव वार्ड में रतन सागर तालाब है। जहां शनिवार की रात कुछ लोग तालाब के किनारे से निकले, तो दुर्गंध आने पर आशंका हुई।

तालाब में बोरी के अंदर बंद मिला महिला का शव: नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी
Woman’s body found inside a sack in the pond: Identification could not be done, police engaged in investigation

टॉर्च लगाकर देखने पर तालाब में बोरी उतराती दिखी। तब बोरी के अंदर किसी का शव होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बोरी को तालाब से बाहर निकलवाया। बोरी खोलकर देखने पर महिला का शव बरामद हुआ। शव एक सप्ताह पुराना होने के चलते उससे दुर्गंध आ रही थी। मृतका की उम्र 35 वर्ष आंकी जा रही है। लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर एक सप्ताह शव को बोरी में बंद कर तालाब में फेंका गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्या का खुलासा : अय्याशी में बाधा बनने पर हुई थी अधेड़ की हत्या …

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित एवं ईओ का सुंदर समन्वय: ‘स्वच्छता का चला बुलडोज़र’

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की ‘ऐतिहासिक’ सौगात: ‘वर्षों पुरानी समस्या’ का 5.23 करोड़ से होगा ‘अंत’

News- योगी आदित्यनाथ का निर्देश- एमएसपी पर की जाए धान की खरीद…

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान फूलों की खेती से हो सकते हैं धनवान

डीएम नगेन्द्र ने संचारी रोग नियंत्रण हेतु स्वास्थ विभाग पर कसी लगाम: ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़