- विनोद मिश्रा
महोबा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री महोबा-हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में हमारी सरकार बनेगी और डंके की चोट पर मथुरा के अंदर भगवान कृष्ण मुस्कराएंगे। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, इससे गठबंधन फेल होगा।

महोबा जिले के कस्बा पनवाड़ी के नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित जनसभा में एमपी के सीएम मोहन यादव ने भगवान राम व भगवान कृष्ण के कई प्रसंग भी सुनाए। जिससे चुनावी जनसभा भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास बोलती नहीं बल्कि करके दिखाती है। उन्होंने वीर आल्हा-ऊदल की वीरता का भी बखान किया। कहा कि आल्हा ने तलवार चलाई तो ऊदल ने संघर्ष करके दिखाया। बताया कि उन्होंने सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने डूबते जहाज कांग्रेस से गठबंधन किया है, जो फेल होगा। गठबंधन चलती हुई गाड़ी से करो। उगते सूरज को नमस्कार करो। मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है। मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाया है।

विकास के नए आयाम बने हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, ब्लॉक प्रमुख चरखारी सीमा कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख पनवाड़ी अंजना अनुरागी, भागीरथ नगायच आदि मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
