24.4 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्तार की मौत की होगी न्यायिक जांच, एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

मुख्तार की मौत की होगी न्यायिक जांच, एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। एक माह के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने गुरुवार रात को मामले की जांच न्यायाधीश से कराने की मांग उठाई थी।

मुख्तार की मौत की होगी न्यायिक जांच, एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट
There will be a judicial inquiry into Mukhtar’s death, the report will have to be submitted within a month.

बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवान दास गुप्ता की ओर से किए गए जांच आदेश में कहा गया है कि जिला कारागार बांदा के वरिष्ठ अधीक्षक ने जेल में निरुद्ध सिद्धदोष विचाराधीन बंदी मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को मृत्यु मामले में न्यायिक जांच के लिए जांच अधिकारी नामित करने की प्रार्थना की गई है। उसी आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए कोर्ट गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर एक माह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है। आदेश की प्रति जांच अधिकारी को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश गरजे : चित्रकूट में विभागीय समीक्षा पर अधिकारियों में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर: विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

विधायक प्रकाश नें भरी हुंकार:अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा: प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

गिरोह का पर्दाफाश: मोटी रकम वसूल नेपालियों का बनाते थे आधार कार्ड, एसटीएफ ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव के बीच आजम खान दोषी करार: कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा व 5 लाख का जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़