- विनोद मिश्रा
बांदा। होली के त्योहार पर इस बार पकवान के थ्रीडी आइटम धूम मचा रहे हैं। साबूदाना-चावल के मिश्रण से बना यह पापड़नुमा आइटम बाजार में 200 रुपये प्रतिकिलो के भाव से उपलब्ध है। इसके साथ ही छह तरह के पापड़, तीन तरह की कचरी, मक्के और आलू के चिप्स, सिंबई की भी डिमांड है। जैसे-जैसे होली का त्योहार निकट आ रहा है, बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है।

त्योहारों पर अब पकवानों की तैयार सामग्री की डिमांड बढ़ने लगी है। बाजार से तैयार सामान लाकर घर में तलकर खाने का चलन बढ़ा है। लोग अब घर पर चिप्स, पापड़, कचरी कम बनाते हैं, जिसके चलते कई कंपनियों ने भी विभिन्न डिजाइनों में यह सामग्री तैयार कर बाजार में उतारी है।

बाजार में पोंगा 70 रुपये प्रतिकिलो, चावल के पापड़ 100 रुपये प्रतिकिलो, उर्द के पापड़ 80 रुपये पैकेट, मूंग का पापड़ 150 रुपये पैकेट, सूजी का पापड़ 60 रुपये में 250 ग्राम का पैकेट, साबूदाना और आलू के पापड़ का पैकेट से 20 रुपये से 60 रुपये तक, आलू के चिप्स 200 रुपये प्रतिकिलो उपलब्ध हैं।

इसी तरह आटा और मैदा से तैयार सिंबई 80 रुपये प्रतिकिलो के भाव से उपलब्ध है। गोल कचरी 200 रुपये प्रतिकिलो और कटिंग की कचरी 350 रुपये प्रतिकिलो है। सराय बाजार में दुकानदार ने बताया कि इस बार होली पर थ्रीडी आइटम की बिक्री ज्यादा है। साबूदाना और चावल से तैयार होने के कारण यह ज्यादा कुरकुरा और जल्दी घुलने वाला है। दुकानदार मालती देवी ने बताया कि लोग अब तैयार पकवान ज्यादा खरीदते हैं। इसलिए लोगों की डिमांड के अनुसार इन्हें तैयार किया जाता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
