- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को शपथ ग्रहण की। न्यायाधीश अनीस कुमार गुप्ता ने उन्हें शपथ दिलाई और बार व बेंच के हवाले से अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सीख दी।

अधिवक्ता संघ परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण समारोह इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अशोक अवस्थी की अध्यक्षता में हुआ। जनपद न्यायाधीश ने संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। न्याय और गरिमा का महत्व बताया। संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने निष्ठा और ईमानदारी से वकालत करने का संकल्प दिलाया। कहा कि बार के वकील उच्च न्यायालय के जस्टिस पदों तक पहुंचे हैं। महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने कहा कि उन्हें बार की सदस्यता पर गर्व है।

उन्होंने पूर्व अध्यक्षों शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, राजेश दुबे, अवधेश गुप्ता, राम-लखन सिंह राजपूत, आनंद सिंहा, अशोक त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी, राकेश सिन्हा ने भी समारोह को सम्बोधित। वरिष्ठ वकीलों को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने न्यायाधीशों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। डॉ चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने कविता पेश की। समारोह में लगभग सभी न्यायिक अधिकारी और वकील उपस्थित रहे।

अंत में संघ के महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु, पूर्व कैबिनेट मंत्री विशम्बर निषाद, अजय प्रजापति, राजा भैया मिश्रा, सूर्य प्रकाश, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
