City News Uttar Pradesh
Shaitaan Trailer : थर्रा देगा अजय देवगन की हॉरर मूवी 'शैतान' का ट्रेलर, इस दिन होगी सिनेमा घरों में रिलीज
देश विदेशमनोरंजन

Shaitaan Trailer : थर्रा देगा अजय देवगन की हॉरर मूवी ‘शैतान’ का ट्रेलर, इस दिन होगी सिनेमा घरों में रिलीज

  • ब्यूरो रिपोर्ट

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और साउथ स्टार आर. माधवन की अपकमिंग हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ‘शैतान’ का ट्रेलर बेहद ही खौफनाक है। इस अपकमिंग फिल्म में अजय देवगन और आर. माधवन एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। फिल्म में अजय देवगन अपने परिवार को बुरी शक्ति वाले आर. माधवन से बचाते नजर आएंगे।

Shaitaan Trailer : थर्रा देगा अजय देवगन की हॉरर मूवी 'शैतान' का ट्रेलर, इस दिन होगी सिनेमा घरों में रिलीज
trailer of Ajay Devgan’s horror movie ‘Shaitaan’ will give shivers, will be released in theaters on this day

गुरुवार को रिलीज हुए 2 मिनट 26 सेकंड के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे आर. माधवन, अजय देवगन की बेटी पर काली शक्तियों का जादू कर देते हैं। और अपने हाथों की कठपुतली बना लेते हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि माधवन किसी बहाने से अजय देवगन के घर में दाखिल होते हैं। इसके बाद वह जबरदस्ती घर में रूक जाते हैं। जहां माधवन उनकी बेटी को काली ताकतों के जरिए अपने वश में कर लेते हैं।

railer of Ajay Devgan's horror movie 'Shaitaan' will give shivers, will be released in theaters on this day
trailer of Ajay Devgan’s horror movie ‘Shaitaan’ will give shivers, will be released in theaters on this day

इस ट्रेलर में अजय देवगन अपनी बेटी को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में आर. माधवन का शैतान लुक काफी दमदार दिखाई दे रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर अजय देवगन अपनी बेटी को माधवन की काली शक्तियों से कैसे बचाएंगे और अपने परिवार की रक्षा कैसे करेंगे। इसके साथ ही स्क्रीन पर अजय देवगन और आर. माधवन की टक्कर देखने में फैंस को खूब मजा आने वाला है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Horoscope Rashifal 16 June 2022 : मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहतर, अधूरे काम होंगे पूरे, 16 जून इनके लिए बहुत लकी, पढ़ें राशिफल

कोर्ट का फैसला सुन रो पड़े केजरीवाल : सीबीआई अभी संतुष्ट नहीं

City News Uttar Pradesh

यूपी में कल से नाइट कर्फ्यू: शादियों में शामिल होने वालों की संख्या की गई निर्धारित, नए दिशानिर्देश जारी

City News Uttar Pradesh

बीहड़ों का ‘रोशनी पुरुष’ चला गया: डॉ. वीके जैन नें डकैतों के ‘खौफ’ के बीच की ‘तपस्या’

City News Uttar Pradesh

वर्ल्डकप में भारत का विराट विजयघोष: रनों की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत का विश्वकप में परचम

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय बजट में ओपीएस पर कोई जिक्र नहीं : कर्मचारी संगठनों को दिखाया ठेंगा

ब्रेकिंग न्यूज़