City News Uttar Pradesh
दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी
उत्तर प्रदेश

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से शनिवार फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने से सुबह-शाम की ठंड बनी रहेगी।

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी
The sweater will be heavy during the day, but the cold will continue at night.

फरवरी का तीसरा सप्ताह शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले पांच दिनों में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। जबकि, न्यूनतम तापमान में भी तीन से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शनिवार को अधिकतम पारा 26.7 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में भी दिन का तापमान बढ़ेगा, जो कि अगले सप्ताह तक 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी
The sweater will be heavy during the day, but the cold will continue at night.

मगर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वहां से आने वालीं उत्तर-पश्चिमी हवाएं खासकर सुबह और शाम को ठंड का अहसास कराती रहेंगी। ऐसा फरवरी के अंत तक रहेगा। दिन में तेज धूप खिली होने से सर्द हवाओं का असर बहुत अधिक नहीं रहेगा। ऐसे में स्वेटर पहनने पर भी गर्मी का अहसास हो सकता है। मगर सूरज ढहते ही रात में गर्म कपड़े पहनने पड़ सकते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उद्यान विभाग की निकम्मी माया: “कार्यशाला की कर दी लईया” करारी !

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन : पुलिस और जनता में संवाद को मिलेगा बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

क्रूरता की हद पार: पति ने पत्नी पर डाला खौलता हुआ तेल, बुरी तरह झुलस गया चेहरा, पढ़िए क्या है पूरा मामला

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने भरा जोश : बोले भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी

City News Uttar Pradesh

चेकिंग के दौरान असलहे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

यूपी की गर्माती सियासत : अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल यादव, कहा – नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़