25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर में बड़ा दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से आग का गोला बनी स्कूटी, महिला को रौंदा, मासूम झुलसी
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में बड़ा दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से आग का गोला बनी स्कूटी, महिला को रौंदा, मासूम झुलसी

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर-सागर हाईवे के यमुना पुल पर डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। डंपर सड़क पर गिरी स्कूटी सवार महिला को रौंदते हुए निकला गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी में आग लगने से उसकी छह साल की नातिन गंभीर रूप से झुलस गई।

हमीरपुर में बड़ा दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से आग का गोला बनी स्कूटी, महिला को रौंदा, मासूम झुलसी
Big painful accident in Hamirpur: Scooty turns into ball of fire due to collision with dumper, woman crushed, innocent burnt

पति को मामूली चोट आई है। फायर ब्रिगेड के साथ कोतवाली पुलिस पहुंची और क्षत-विक्षत शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। डंपर की तलाश की जा रही है। शहर के भिलावां निवासी रामकिशोर ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने साले की पुत्री की गोद भराई में शामिल होने पुखरायां गए थे। उनके साथ पत्नी मीरा (55) और छह वर्षीय नातिन वाणी पुत्री विंशुल सचान भी थे।

हमीरपुर में बड़ा दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से आग का गोला बनी स्कूटी, महिला को रौंदा, मासूम झुलसी
Big painful accident in Hamirpur: Scooty turns into ball of fire due to collision with dumper, woman crushed, innocent burnt

शनिवार को लौटते समय दोपहर करीब एक बजे यमुना पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे पत्नी मीरा उछलकर सड़क पर गिरी और डंपर उसे रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर लगते ही स्कूटी आग का गोला बन गई। आग से उनकी छह वर्षीय नातिन वाणी बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में रामकिशोर और वाणी को जिला अस्पताल लाया गया। डॉ. आरटी बनर्जी ने बताया कि वाणी तीस फीसदी झुलसी अवस्था में अस्पताल लाई गई है। बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डेंगू के डंक का बढ़ता कहर: बांदा में अब तक 39 पाजिटिव केस मिले, एहतियात बरतने की दी जा रही सलाह

City News Uttar Pradesh

आयुष्मान बन गया है बांदा में दुर्भाग्यवान : सख्ती बेअसर, ग्राफ डी श्रेणी पर

City News Uttar Pradesh

सपा विधायक विशंभर नें ‘खाद संकट’ पर ‘योगी सरकार’ पर बोला हमला: कहा ‘कागज़ी दावों’ से नहीं चलेगा काम

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बोली: स्वच्छ रहेगा बांदा, तभी स्वस्थ होगा, चलाया अभियान

City News Uttar Pradesh

बांदा की पथरी खदान में अवैध खनन का जमकर खेल : माफिया के रसूख के आगे बौना है प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh

नवविवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंदे में लटकता मिला शव पुलिस जांच में सक्रिय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़