28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में गांवों की सड़कों की बदल जायेगी तस्वीर : अब रहेंगी गड्ढ़ा मुक्त
उत्तर प्रदेश

बांदा में गांवों की सड़कों की बदल जायेगी तस्वीर : अब रहेंगी गड्ढ़ा मुक्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के गांवों की तस्वीर अब बदलने वाली है। अब शहरों से लेकर गांवों तक सड़कें चकाचक हो जाएंगी। जिले में बनने वाली गांव की सभी सड़कों का पांच वर्षों बाद नवीनीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस संदर्भ में तैयार की गई नई नीति को कैबिनेट बाइर्कुलेशन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। अब गांव की सड़कें भी चकाचक रहेंगी।

बांदा में गांवों की सड़कों की बदल जायेगी तस्वीर : अब रहेंगी गड्ढ़ा मुक्त
Picture of village roads in Banda will change: Now they will be pothole free

अभी तक आठ वर्ष बाद ही ग्रामीण मार्गों का नवीनीकरण किया जाता था। राज्य मार्गों व प्रमुख जिला मार्गों के लिए चार, अन्य जिला मार्गों के लिए पांच तथा ग्रामीण मार्गों के नवीनीकरण लिए आठ वर्ष का समय निर्धारित था।

बांदा में गांवों की सड़कों की बदल जायेगी तस्वीर : अब रहेंगी गड्ढ़ा मुक्त
Picture of village roads in Banda will change: Now they will be pothole free

नई नीति के अनुसार लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाले चारों प्रकारों के मार्गों की पांच वर्षों तक देखरेख की जिम्मेदारी उसे बनाने वाले ठेकेदार की होगी। इसके बाद अगर सड़क टूटती है तो उनका नवीनीकरण करवाया जाएगा। 2003 से लो.नि.वि ने यह व्यवस्था की थी कि ग्रामीण मार्गों का आठ वर्ष बाद ही नवीनीकरण किया जाएगा। 20 वर्षों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसके चलते तमाम सड़कें आठ वर्ष से पहले टूट रही हैं।

बांदा में गांवों की सड़कों की बदल जायेगी तस्वीर : अब रहेंगी गड्ढ़ा मुक्त
Picture of village roads in Banda will change: Now they will be pothole free

अक्टूबर से प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने का अभियान के सर्वेक्षण में सबसे ज्यादा बुरा हाल ग्रामीण सड़कों का निकला था। उसके बाद नई नीति तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई थी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश को आया गुस्सा : बिजली विभाग में हड़कंप …

कुएं में मिली लाश: भाई का आरोप हत्या कर फेंका शव, सीओ बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

City News Uttar Pradesh

बांदा में मिलावटखोरी चरम पर : खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश !

City News Uttar Pradesh

डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “मेरी माटी मेरा देश” के बना रहे मुरीद

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का एक माह , प्रशानिक पिच पर किया “कमाल और धमाल” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़