City News Uttar Pradesh
ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: सर्दी से कांपे लोगों के हाड़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश

ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: सर्दी से कांपे लोगों के हाड़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बुधवार को सर्दी ने जनवरी माह के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।वहीं, मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। जनवरी माह में सर्दी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। बुधवार की ठंड ने पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान गिरते हुए 12.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सर्दी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में रौनक कम रही। जरूरतमंद लोग ही बाहर निकले।

ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: सर्दी से कांपे लोगों के हाड़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Cold is breaking records: People’s bones tremble due to cold, Meteorological Department issued alert

मौसम विभाग ने अभी 48 घंटे तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 12 जनवरी से थोड़ी राहत मिल सकती है। सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। पिछले छह साल में दस जनवरी सबसे सर्द रहने के साथ-साथ इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। बुधवार को सुबह से ही शीतलहर ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।

ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: सर्दी से कांपे लोगों के हाड़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Cold is breaking records: People’s bones tremble due to cold, Meteorological Department issued alert

शाम तक शहरवासी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की मार झेलते रहे। दिन में सूरज के दर्शन तो हुये पर राहत नहीं दे सके। शाम के बाद ही कोहरे की चादर भी बिछ गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्रोध बनी विनाश की जननी : पति ने पत्नी की कर दी हत्या

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव, गांवों में निकल रहा नाइट कर्फ्यू का दम ….

एक महीने से ‘गांव’ में दो हजार लोग ‘कैद’: बीमार ‘तड़प’ रहे, राशन ‘खत्म’ !

City News Uttar Pradesh Desk

6.20 करोड़ से बदलेगी चित्रकूट की तस्वीर: ‘बेड़ी पुलिया चौराहा’ बनेगा पहचान, ‘राममय’ होगी एंट्री

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश बोले: बूथ ही भाजपा की ताकत, कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़, दिखा जोश

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस के लिए ‘बीएनएस’ बना पहेली: मुकदमों में गड़बड़झाला, कोर्ट में किरकिरी

ब्रेकिंग न्यूज़