City News Uttar Pradesh
विदेश की बिगड़ी सूरत संवारेंगे चित्रकूट मंडल वासी : करार की प्रक्रिया शुरू
उत्तर प्रदेश

विदेश की बिगड़ी सूरत संवारेंगे चित्रकूट मंडल वासी : करार की प्रक्रिया शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विदेश की बिगड़ी सूरत चित्रकूट मंडल के लोग सांवरे औऱ सजायेगें। इसके लिये करार की प्रकिया शुरू हो गई है। दरअसल करीब तीन माह से चल रही हमास से जंग के कारण इस्राइल की का मुखौटा क्षति ग्रस्त हो गया है। हर तरफ मलवे का अंबार है। लोगों के सिर से छतें छिन गईं हैं। सड़कों पर भी इमारतों के मलबे का ढेर सा है।वहां कोई इन इमारतों को दोबारा से बनाने वाला भी नहीं है।

विदेश की बिगड़ी सूरत संवारेंगे चित्रकूट मंडल वासी : करार की प्रक्रिया शुरू
Chitrakoot Mandal residents will improve the deteriorating situation of foreign countries: Process of agreement started

लिहाजा इस्राइल की मांग पर यहां भारत से कुशल राजमिस्त्री, टाइल्स, शटरिंग कारीगर व पत्थर लगाने के कारीगर और मजदूर भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। इसकी जिम्मेदारी श्रम विभाग को दी गई है। सहायक श्रमायुक्त डाॅ. एके अग्रहरि ने बताया कि प्रत्येक जिले से करीब एक हजार कुशल कारीगर भेजे जानें हैं। बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर जिले से मिलाकर चार हजार लोगों का चयन होगा। इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। श्रम विभाग इजरायल जाने वाले श्रमिकों का पासपोर्ट बनवाने में मदद करेगा।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।
श्रम विभाग ने यहां श्रमिकों से सहमति पत्र व आवेदन मांगा है। सहायक श्रमायुक्त के मुताबिक जनपद से एक हजार श्रमिकों के भेजने का प्लान तैयार किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र शुक्ला का कहना है कि दक्ष श्रमिकों को इजरायल में प्रतिमाह 1.25 लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। 15 हजार रुपये प्रतिमाह बोनस मिलेगा। जो कंपनी के खाते में जमा रहेगा। कार्य की समाप्ति के बाद उन्हें सौंपा जाएगा। श्रमिकों को इजरायल जाने का कम से कम एक वर्ष व अधिकतम पांच वर्ष सेवा देने का अनुबंध देना होगा। श्रमिक की आयु 21 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।श्रमिक के पास कम से कम तीन वर्ष कार्य अनुभव भी जरूरी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर : रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मुफ्त राशन पर अब लगेगा अंकुश : ई केवाईसी कर दिया गया अनिवार्य, डेड लाईन जारी

यूपी : प्रेमिका से मुलाकात करने आए प्रेमी को पीट-पीट कर किया मरणासन्न, गंभीर हालत में झांसी किया गया रेफर …

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की ‘बदहाली’ पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार की सुरक्षा ऐसी हुई सख्त : परिंदा भी न मार पाये पर

City News Uttar Pradesh

सपा के बूथ सम्मेलन की रालोद नें बचाई लाज : सपा जिला प्रभारी सपाइयों पर नाराज !

ब्रेकिंग न्यूज़