- विनोद मिश्रा
लखनऊ। बुंदेलखंड में पर्यटन के क्षेत्र में जल परिवहन शुरू होगा। पर्यटक बेतवा नदी में बोटिंग के आनंद से ओत -प्रोत होंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि सात बेतवा नदी में सात माह में क्रूज का संचालन शुरू हो जायेगा। बेतवा नदी में बोटिंग की सुविधा एक माह के भीतर शुरू हो सकती है। इसके लिए स्टीमर बोट, सिकारा बोट और जेट स्की भी आ चुकी है। इसके बाद झांसी में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। झांसी बोट क्लब के अधीन यहां बोटिंग शुरू की जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के तहत छूट देगा।

उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। यहां पर्यटन बढ़ाने पर खास जोर है। झांसी अपनी ऐतिहासिक धरोहर से दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग भ्रमण के लिए आते हैं। बताया कि बेतवा नदी में नया नोट घाट पर बोटिंग शुरू कराई जाएगी। यहां स्टीमर बोट, स्पीड बोट, सिकारा बोट और जेट स्की भी संचालित होगी। विगत सात नवंबर को ट्रायल भी कराया जा चुका है। अब एक माह के भीतर पर्यटकों के लिए यह शुरू किया जा सकता है।

पर्यटन मंत्री नें बताया कि राज्य सरकार ने यूपी इनलैण्ड वॉटर-वे ऑथारिटी का गठन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश की बड़ी नदियों में क्रूज बोट संचालन किया जायेगा। इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। स्थानीय उत्पादों को शीघ्रता से एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवहन करने में आसानी होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
