City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन, देशहित में काम करने का प्रधानमंत्री ने किया आवाहन…

 

– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुनाया गया प्रधानमंत्री का संबोधन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वामीविवेकानन्द के जन्म दिवस के अवसर पर 24वें राष्ट्रीय युवा उत्सव (वर्चुअल) का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक किया जा रहा है। युवा उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं को संबोधित किया गया। संबोधन को जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में जनपद के युवाओ को सुनवाया गया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानन्द शारीरिक एंव मानसिक ताकत पर बल देते थे। इसी विचार को आज के युवा भी आत्मशात करें। पहले जो युवा विदेश जाते थे,उनके लिये अब देश में ही अपने सपनों को साकार करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। स्वामी जी के द्वारा स्थापित संस्थाएं आज भी व्यक्ति के निर्माण का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष इसलिये भी हो गया है कि इस बार युवा ससंद का आयोजन देश की संसद के सेन्ट्रल हाल में हो रहा है। यह सेन्ट्रल हाल हमारे संविधान के निर्माण का गवाह है। देश के अनेक महान व्यक्तियों ने यहां आजाद भारत के फैसले एवं भारत के भविष्य के लिए चिन्तन किया। भविष्य के भारतको लेकर उनका सपना, समपर्ण, साहस, सामथ्र्य एवं उनके प्रयास का एहसास आज भी इस सेन्ट्रल हाल में होता है। युवाओं ने जो संवाद एव मंथन किया है, वह महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि युवा अपने आप पर विश्वास करें, युवा राष्ट्र की नीव है,जिस पर पुल का निर्माण होता है। लक्ष्य स्पष्ट हो, इच्छा शक्ति हो तो उम्र मायने नही रखती। युवा जो भी फैसले लें, इससे देश का क्या हित होगा यह सोच कर लें।युवाओं को राष्ट्र का भाग्य विधाता बनना चाहिए, युवा राजनीति में आकर सार्थक बदलाव ला सकते है। देश आज इमानदारों को प्यार दे रहा एव उनके साथ खड़ा है। उन्होने कहा कि किसी आपदा से ज्यादा महत्वपूर्ण है, उस आपदा से ली गई सीख।आपदा में जो गिरा है। उसे दोबारा बना लें या नया बना लें, गुजरात भूकंप के उदाहरण के माध्यम से समझाया। युवा राजनीति में आयेगा तो देश मजबूत होगा।देश को आत्म निर्भर बनाने का कार्य आज के युवाओं को ही करना है।

उठों जागो और चलो तब तक न रूको जब तक आप अपने लक्ष्य को न पा लें’’ एवं ’’जितना बड़ा सघर्ष होगा, जीत उतनी ही बड़ी होगी। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवंअधिकारी बृजेन्द्र कुमार, रामबाबू एवं रवीन्द्र कुमार पटेरिया क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जय श्रीराम: विधायक प्रकाश नें 278 लाख रामलीला मैदान कायाकल्प को कराया स्वीकृत

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

City News Uttar Pradesh

पत्नी के वापस न आने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

बिजली ठेकेदारों एवं अधिकारियों के बीच वार्ता विफल : माहौल में करेंट ! …

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में सगे भाई-बहन की हत्या, शवों को देख मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास की ‘डबल सौगात’: रोडों का लोकार्पण

ब्रेकिंग न्यूज़