31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्र में योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार : अटकलों का बाजार है गर्म
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार : अटकलों का बाजार है गर्म

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। नवरात्र में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। संकेत हैं कि मंत्रिमंडल का यह विस्तार सामान्य तौर पर होने वाले फेरबदल की तरह व्यापक नहीं होगा, बल्कि सीमित होगा।

नवरात्र में योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार : अटकलों का बाजार है गर्म
Yogi cabinet may be expanded in Navratri: market of speculations is hot

एनडीए का दोबारा हिस्सा बने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में जगह मिलना पक्का माना जा रहा है। वहीं सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, भाजपा नेतृत्व से हुई बातचीत का दम पर राजभर लगातार मंत्री बनाए जाने का दावा कर रहे हैं। वहीं घोसी में बतौर भाजपा प्रत्याशी मिली हार से बैकफुट पर आए दारा सिंह चौहान ने भी मंत्रिमंडल में अपनी संभावनाएं बरकरार रखने के लिए लखनऊ-दिल्ली एक कर दिया है।

नवरात्र में योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार : अटकलों का बाजार है गर्म
Yogi cabinet may be expanded in Navratri: market of speculations is hot

उपचुनाव हारने के बावजूद चौहान को मंत्रिमंडल में स्थान देने से पार्टी कार्यकर्ताओं में अच्छा संदेश न जाने के तर्क को इस आधार पर भी खारिज किया जा रहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कौशांबी से हारने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री का ओहदा दिया गया था। इसी बीच बिहार में जाति आधारित गणना के नतीजे सार्वजनिक किए जाने के बाद यह मुद्दा देश और प्रदेश में भी गरमा गया है।

यूपी में जीत के फॉर्मूले में जुटी भाजपा: सीएम योगी के मंत्रियों पर दांव !
पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों के संख्या बल को देखते हुए भाजपा भी इन्हें साधने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। ऐसे में पूर्वांचल के कई जिलों में राजनीतिक प्रभाव रखने वाली राजभर और नोनिया चौहान बिरादरियों को साधने के लिए दोनों नेताओं को नवरात्र के दौरान योगी सरकार में शामिल किया जा सकता है। इन दोनों के अलावा कुछ नये चेहरे भी मंत्रिपरिषद में लिये जा सकते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भूमाफिया’ मौलाना नजीब का ‘कथित’ साम्राज्य हो रहा ‘बेनकाब’ ? सीएम योगी के लिये बना ‘चुनौती’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में पराली जलाने पर आई प्रलय : डीएम दुर्गा के निर्देश पर ठोंका गया जुर्माना

City News Uttar Pradesh

नशे के बाड़े में खड़ी थी ‘गांजे की फसल’ : पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, 43 किलो जब्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश अंबेडकर जयंती पर दिखे भीम के सच्चे प्रणेता: समरसता में डूबा शहर

बांदा में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला ? डीएम नें दिये जांच के आदेश

शहर की सरकार बनाने की तैयारी हुई तेज : यूपी में बढ़े करीब एक करोड़ मतदाता, नगरीय निकाय चुनाव में करेंगे मतदान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़