- विनोद मिश्रा
बांदा। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने विपक्ष पर करारा कटाक्ष किया। कहा कि 2024 के चुनाव मंं विरोधी धूल में मिल जाएंगे। वह यहां भाजपा जिला कार्यालय में पीएम मोदी के जन्म दिन पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी के जन्म दिन पर केक भी काटा।

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष व योगी सरकार के सात वर्ष को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। आज देश में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। इसमें आप सभी का योगदान है।

हम सबको बूथ स्तर पर जमकर मजबूत होना है एवं नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने के संकल्प को अंजाम तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि सन-2024 का चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। विरोधी धूल में मिल जाएंगे। बस इस कामयाबी के लिये हमारी पार्टी के लोगों का मंसूबा मजबूत होना चाहिये। लक्ष्य हमारे कदम चूमेंगी।

इस अवसर पर सांसद आर.के पटेल, विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें भी पार्टी जनों को संबोधित किया। बैठक में विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम पांडे, लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित बासू, मीडिया प्रभारी आनंद दिवेदी आदि छोटे -बड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व विश्वकर्मा जयंती पर पीएम का सभी नें वर्चुवल संबोधन भी सुना।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
