24.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में सड़क नहीं बनने से गुस्साएं लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में सड़क नहीं बनने से गुस्साएं लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

चित्रकूट। दो वर्ष से सड़क बनाने की मांग कर रहे कछार पुरवा (ट्रांसपोर्ट नगर) के निवासियों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया। जिला प्रशासन व नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। उच्चाधिकारियों ने पहुंच कर लोगों को समझाया और नगर पालिका ने जल भराव की समस्या का अस्थाई समाधान करके जाम खुलवाया।

चित्रकूट में सड़क नहीं बनने से गुस्साएं लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
People angry over non-construction of road in Chitrakoot blocked the National Highway, raised slogans against the administration

आपको बता दे कि, मुहल्लेवासियों ने हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे हंगामा काटा। एसडीएम राजबहादुर, सीओ सिटी हर्ष पांडेय व कोतवाल गुलाब त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे और समस्या निदान का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर प्रदर्शनकारी माने व हाईवे से जाम हटाने के लिए राजी हुए। एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका ईओ लालजी यादव ने जलभराव व आवागमन की समस्या का अस्थाई निदान किया।

– बजट के अभाव में नहीं हो सका समस्या का समाधान

उन्होंने ने बताया कि यह कछारपुरवा को जाने का मुख्य मार्ग है, लेकिन नाला बनाने की लिए सड़क किनारे जगह नहीं है इसलिए बीच में नाला बनाकर उसके ऊपर सड़क बनाई जाएगी। बजट के अभाव में एक साल से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बजट आते ही सड़क व नाला निर्माण किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हड़ताल पर सख्ती : प्रशासन नेे कब्जे में ली एंबुलेंस, छीनी चाभी …

जिले में बेसिक शिक्षा व्यवस्था नहीं है पटरी पर : डीएम के निरीक्षण में खुली पोल !

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर

डीएम साहब देखिये थाना प्रभारी का दुस्साहस : बालू खदान मरौली के, माफियाओ का बना हमदर्द ! जबरिया खेतों से परिवहन …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें समझाया : जान है तो जहांन है, करें यातायात नियमों का पालन

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : बांदा जनपद में बनाये गये 831 मतदान केंद्र

ब्रेकिंग न्यूज़