- विनोद मिश्रा
बांदा। मिड डे मील का बिल देख प्रधान का “बिल पवार” आपे से बाहर हो गया। प्रधानाध्यापिका को अमर्यादित शब्दों से मोबाईल पर नवाजने लगे। भ्रस्टाचार आरोप भी मढ़ दिया। मामले का वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया है। शिक्चा विभाग इस प्रकरण पर फ़िलहाल ढुलमुल रवैया पर है।

बहुचर्चा में आया यह मामला तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम अमलोर के कंपोजिट स्कूल का है। प्रधान की असभ्य करतूत का वीडियो वायरल हुआ, तो उच्चाधिकारियों ने इस संज्ञान में लिया। इसके बावजूद कोई क़ानूनी कार्रवाई की जुर्रत नहीं कर सका। आपको बता दे कि, कंपोजिट स्कूल में करीब ढाई सौ बच्चे पंजीकृत हैं। मिड डे मील में एक से पांचवीं तक के छात्र हैं। प्रति छात्र करीब साढ़े पांच रुपये और छह से आठवीं तक के छात्रों को आठ रुपये के हिसाब से खाद्यान सामग्री के लिए धनराशि खाते में आती है। खाते का संचालन संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक करते हैं। इसके भुगतान को लेकर यह विवाद गहराया है।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला ने मिड डे मील सामाग्री के तीन माह के भुगतान के लिए 63 हजार रुपये का चेक ग्राम प्रधान को सौंप दिया। चेक की धनराशि देख ग्राम प्रधान प्रवीण प्रिया सिंह आग बबूला हो गईं। मोबाईल से प्रधानाध्यापिका को जमकर अमर्यादित ढंग से बुरा भला कहा। प्रधानाध्यापिका ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। ग्राम प्रधान प्रवीण प्रिया सिंह का कहना है कि ज्यादा धनराशि धनराशि का चेक देख कर किसी को भी गुस्सा आ गया। प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला का कहना है कि उन्होंने छात्रों की उपस्थिति के हिसाब से नियमानुसार धनराशि का चेक बनाया था, जिसको देख प्रधान भड़क गई थीं और अपशब्द कहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
