City News Uttar Pradesh
आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास
उत्तर प्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में तिरंगा मय शहर हो गया। लहर -लहर तिरंगा लहरा। देश भक्ति का हुलास सा उमड़ पड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में अमृत रथ यात्रा के सदस्यों द्वारा देश भक्ति से संबंधित कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास
At the conclusion of the Amrit Mahotsav of Independence, there was an uproar of patriotism

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न जनपदों से होते हुए यहां आई अमृत रथ यात्रा के सदस्यों द्वारा देशभक्ति से संबंधित गीत एवं देश को आजादी दिलाने एवं स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं को अपने भाव तथा विचारों के द्वारा प्रकट किया गया। अमृत रथ यात्रा के सदस्य कुलदीप सिंह चौहान द्वारा देशभक्ति से संबंधित गीत, “मेरे देश की धरती सोना उगले -उगले हीरे मोती” तथा अन्य राष्ट्रीय एकता से संबंधित गीतों का गायन किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास
At the conclusion of the Amrit Mahotsav of Independence, there was an uproar of patriotism

अरबाज खान द्वारा आजादी के 75 वर्ष होने पर देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने एवं राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में विचार रखे गये। इस अमृत रथ यात्रा के दौरान स्वतंत्रता दिलाने के विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओ ने अमृत रथ यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य सहित अमृत रथ यात्रा के सदस्य अनुराग श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, शशि गुप्ता, पवन राज सहित टीम के। अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दुर्घटना में बीडीसी प्रत्याशी के प्रवासी भाई समेत दो की मौत, एक रेफर …

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : नई तकनीक किसानों का करेगी उपकार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले रामराज्य आयेगा : बजट में दिखी स्पष्ट झलक

आनंदम् सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

City News Uttar Pradesh

हादसा : तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र ज्योति के बनें मसीहा: जनसेवा से लिख रहे इबारत !

ब्रेकिंग न्यूज़