City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : फिर हुई शर्मनाक वारदात, नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया रेप…

 

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए गैंगरेप ने प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। उघैती इलाके में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया। इस जघन्य वारदात के बाद एक बार फिर जिले की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जागरण में गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है।


किशोरी को अपने घर ले गया आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि गत चार जनवरी को सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की एक किशोरी पड़ोस में हो रहे जागरण में शामिल होने गई थी। उन्होंने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला पिंटू नाम का लड़का वहां से उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


फरार आरोपी की तलाश जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को परिजन ने थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पिंटू को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पिंटू का चचेरा भाई जो कि मामले में सहआरोपी है, वो अभी तक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।


आरोपी के घर से रोती हुई निकली पीड़िता
किशोरी के परिजनों के मुताबिक जागरण कार्यक्रम के दौरान जब उनकी बेटी नहीं मिली तो उन्होंने उसे खोजने की कोशिश की, कुछ देर बाद पिंटू के घर से लड़की रोती हुई बाहर निकली थी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण: टाॅपटेन अपराधियों पर करें कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

माननीय मौन, जनता त्राहिमाम: सड़कें बनी मौत का जाल, नेता आराम कुर्सी पर

City News Uttar Pradesh

भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला : फेकू के साथ बेचू भी है सरकार, गठबंधन को मिलेंगी 400 सीटें, सीएम योगी पर कसा तंज

City News Uttar Pradesh

Banda- रणनीति : भाजपा कमल चिन्ह पर ही लड़ेगी पंचायत चुनाव

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, बेटी के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला

वसूली पतली होने पर डीएम अनुराग नाराज : सभी तहसीलदारों को दी नोटिस

ब्रेकिंग न्यूज़