City News Uttar Pradesh
चौंकाता है बामदेवेश्वर महादेव मंदिर का रहस्य: सर्प भी करने आते हैं दर्शन !
उत्तर प्रदेश

चौंकाता है बामदेवेश्वर महादेव मंदिर का रहस्य: सर्प भी करने आते हैं दर्शन !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय में स्थापित प्राचीन बामदेवेश्वर मंदिर बुंदेलखंड में आस्था का केंद्र बिंदु है। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो पहाड़ की गुफाओं में विराजमान शिवलिंग को स्थापित नहीं किया गया, बल्कि महर्षि बामदेव के तपस्या के बाद यहां स्वयं शिवलिंग प्रकट हुआ था। इसी पर्वत में सर्पों का भी वास है। दर्शनार्थियों के बाद शिवलिंग का दर्शन करने सांप भी आते हैं। श्रावण मास भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम माह माना जाता है। इसी वजह से इस मंदिर में श्रावण मास में शिव भक्तों का सैलाब है।

चौंकाता है बामदेवेश्वर महादेव मंदिर का रहस्य: सर्प भी करने आते हैं दर्शन !
The mystery of Bamdeveshwar Mahadev Temple is shocking: Snakes also come to visit!

मंदिर के पुजारी महाराज पुत्तन तिवारी बताते हैं कि महर्षि बामदेव का तपस्या स्थल बांबेश्वर पर्वत था। महर्षि की तपस्या से गुफा के अंदर शिवलिंग स्थापित हुए, यह शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों से भी प्राचीन है। पहले यह गुफा इतनी नीची थी कि लोगों को लेटकर दर्शन के लिए जाना पड़ता था। लेकिन धीरे-धीरे कर गुफा ऊंची होती चली गई और अब लोग दर्शन के लिए खड़े होकर प्रवेश कर जाते हैं। पुजारी जी कहते हैं कि प्रतिवर्ष एक जौ गुफा की ऊंची होने की किवदंती है।

चौंकाता है बामदेवेश्वर महादेव मंदिर का रहस्य: सर्प भी करने आते हैं दर्शन !
The mystery of Bamdeveshwar Mahadev Temple is shocking: Snakes also come to visit!

ऋषि बाम देव गौतम ऋषि के पुत्र थे। उन्हें गौतम भी कहते हैं। वेदों के अनुसार सप्तऋषियों में ऋषि बामदेव का नाम भी आता है और उन्होंने संगीत की रचना की थी। रामायण काल में इस बामदेवेश्वर पर्वत पर वह निवास करते थे। इसी पर्वत पर स्थित भगवान शिव का मंदिर उन्होंने स्थापित किया था और बांदा नाम भी उन्हीं के नाम पर पड़ा है। धर्मशास्त्रों के मुताबिक,भगवान राम ने यहां आकर शिव की आराधना की थी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Swami Swaroopanand Died: द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती के निधन पर शोक की लहर, बेबाक बयानों के लिए थे विख्‍यात, पढ़िए उनके बारे में

City News Uttar Pradesh

News : मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, बोला- एके 47 से 24 घंटे में उड़ा दूंगा…

City News Uttar Pradesh

सुनील पटेल निकला ‘भ्रष्टाचार’ का ‘सरगना’: 6.21 करोड़ की लूट में दोषी करार, पावर होंगे सीज ?

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध: नगदी सहित उड़ाई दारू, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज

पूर्व मुख्य मंत्री निशंक नें दी सलाह : “ग्राउंडवर्क और सोशल मीडिया पर करें फोकस”

ब्रेकिंग न्यूज़