City News Uttar Pradesh
खूंखार बना पति: चाकू से कई वार कर चीर डाला था संजू का पेट
उत्तर प्रदेश

खूंखार बना पति: चाकू से कई वार कर चीर डाला था संजू का पेट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सनसनी खेज वारदात करने वाले हत्यारोपी पति ने चाकू से पांच हमले किए थे। इससे पत्नी की मौत हुई । सभी वार पेट के निचले हिस्से में किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उधर, हत्यारोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस घटना में शनिवार को मृतका संजो के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।

खूंखार बना पति: चाकू से कई वार कर चीर डाला था संजू का पेट
Husband became dreaded: Sanju’s stomach was ripped apart with several stabs with a knife

पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक मृतका के पेट के निचले हिस्से में चाकू से पांच वार किए गए हैं। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद के चलते हत्या की गई है।

खूंखार बना पति: चाकू से कई वार कर चीर डाला था संजू का पेट
Husband became dreaded: Sanju’s stomach was ripped apart with several stabs with a knife

गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी संजो देवी अपने दो बच्चों काजल व प्रियांशु के साथ छह दिन पहले मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव में रहने आई थी। संजो के पिता सोहन निषाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब बेटी को लेने उसका पति शिव कुमार निषाद पहुंचा।

खूंखार बना पति: चाकू से कई वार कर चीर डाला था संजू का पेट
Husband became dreaded: Sanju’s stomach was ripped apart with several stabs with a knife

इस पर उन्होंने दामाद से अपने पिता गोपाली को बुलाने की बात कही। यह भी कहा कि संजो का ससुर उसका उत्पीड़न करता है, इसलिए पहले तुम्हारे पिता से बात करेंगे तब बेटी को भेजेंगे। इसके बाद दामाद शिव कुमार बहाने से संजो को आंगन में ले गया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होली पर विशेष : नवाब ने जलवाई थी बांदा में पहली बार होली

City News Uttar Pradesh

दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh

वाह मंत्री रामकेश : बांदा में सिंचाई के लिये दो बैराजों से लह लहलहायेगें खेत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया : जिले को मिले 192 सिंचाई सोलर पंप, किसान करें अब बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

बांदा एडीएम की बड़ी कार्यवाही : खराब पैकिंग में एवरेस्ट मसाला कंपनी पर एक लाख जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव को लेकर सपा ने ‘कसी’ कमर: जीत की बनाई रणनीति, संगठन मजबूती जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़