24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले : हर घर जल योजना ले रही उड़ान, पचास प्रतिशत की छलांग
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश नहरों की व्यवस्था में सुधार के प्रति संजीदा : निरंतर कर रहे बैठकें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद किसानों से जुड़ी नहरों की व्यवस्था में सुधार के प्रति बहुत संजीदा हैं। उन्होंने से कहा की नहरें किसानों और ग्रामीण क्षेत्र की जीवन रेखा हैं। प्रदेश के बड़े भू-भाग में सिंचाई का सबसे अधिक प्रयोग किए जाने वाला यह माध्यम है।


जलशक्ति राज्य मंत्री देर शाम अनौपचारिक वार्ता में रूबरू थे। उन्होंने बताया की नहरों की व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने कई बदलाव किए हैं। नहरों एवं बाढ़ राहत तैयारियों पर उन्होंने विस्तृत बात की। कहा की फसल की बुवाई के समय से पूर्व अभियान चला कर नहरों की सिल्ट सफाई हो जायेगी। धान की रोपाई आदि के पहले अधिक से अधिक नहरों, राजवाहा, माइनर आदि की सफाई के लिए निर्देश दिये है। इस पर तेजी से कार्य हो रहा है। मैं स्वयं मौके पर जाकर तैयारी देख रहा हूं।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नहरों की व्यवस्था में सुधार के प्रति संजीदा : निरंतर कर रहे बैठकें
Jal Shakti Minister Ramkesh is serious about improving the system of canals: continuously holding meetings

जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें बताया की सख्त हिदायत दी है की हर हाल में टेल तक पानी पहुंचे।नहरों के साथ ही पटरियों को भी ठीक करने के लिए कहा गया है। साथ ही नहरों की पुलिया को ठीक कर रंगाई पुताई करने का निर्देश दिये है। पुलिया पर गांव के लोग शाम को आकर बैठते हैं। इसलिए पुलिया ठीक-ठाक और रंगी-पुती होगी तो गांवों की परंपरा बरकरार रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित भ्रमण करें। नहर सफाई कार्य को देखें। टेल तक पानी पहुंचने की जांच करें। तहसील मुख्यालयों पर रुकें। जेई की मीटिंग नियमित करें।


जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें बताया की साथ ही मैं स्वयं सिंचाई विभाग की अलग-अगल इकाईयों के साथ बैठकें कर रहा हूं।सिंचाई के अन्य संसाधनों के लिए क्या कर रहे हैं? के जवाब में मंत्री रामकेश नें बताया की लघु सीमांत, उथला पंप, गहरे पंप, सोलर पंप आदि किसानों को उपलब्ध कराने की योजना का प्रदेश में लाखों किसान उठा रहे हैं। इससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि हुई है। जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें बाढ़ राहत की तैयारियों पर बताया की पूरे राज्य में बाढ़ राहत के कार्य 15 जून तक पूरे कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत से संबंधित कार्य जून माह में ही पूरे कर लें। हमारा प्रयास है कि बाढ़ से हर व्यक्ति को जन -धन हानि से बचाया जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो बच्चों की मां रुपये गहने लेकर प्रेमी के संग हुई फरार : पति ने दर्ज कराया मुकदमा

सती होने की तमन्ना नहीं हुई पूरी : तंत्र-मंत्र और चमत्कार में दंपति की गई जान !

विधायक प्रकाश सीट वृद्धि हेतु राज्यपाल से करगें बात: छात्रों का प्रतिनिधि रजत को ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 15 वर्ष का कठोर कारावास : न्यायालय ने 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का हवाई सर्वेक्षण से मुख्य सचिव ने देखे सभी प्वाइंट, तीन दिन में पूरा हो जाएगा काम, बोले- एक्सप्रेसवे से बढ़ेंगे उद्योग और पर्यटन

बुंदेलखंड के बांधों की कोख हुई खाली : बरखा रानी का इंतजार, जल्दी बरसे मूसलाधार

ब्रेकिंग न्यूज़