- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में मंडल मुख्यालय की पालिका में भाजपा नें चेयर मैन पद पर तो जीत हासिल की ही इसके साथ ही 31 में से 24 वार्डों में भी जीत का परचम फहरा दिया। इसके पीछे भाजपा की वह रणनीति एवं चक्रव्यूह माना जा रहा है जिसकी बिसात सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें वरिष्ठ पार्टी जनों के साथ मिलकर बनाई।

रणनीति के संचालन की बागडोर चुनाव संयोजक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे को देकर हर रात समीक्षा की गई। नगरपालिका बांदा में भाजपा का प्रर्दशन काबिले तारीफ रहा। अध्यक्ष पद के साथ 31 वार्डों में 24 सदस्यों को जीत मिली और विपक्षी दल व निर्दलीय प्रत्याशी 7 पर ही कब्जा कर पाये। प्रत्याशियों की दलगत स्थिति ,चुनाव प्रबंधन, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क, जनसभा व रणनीति नें अपनी मंजिल तक पहुंचा दिया।

चाणक्य रणनीति की संरचना कामयाब हुई। समय-समय पर टिप्स और विरोधी दलों के बहुत से जातिगत प्रभावशाली नेताओं को भगवा पटका पहनाकर उनके मनोबल को कमजोर किया गया। इससे चुनाव प्रचार अभियान की दिशा में चार -चाँद लग गये। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पूरी तन्मयता और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। परिणाम यह हुआ की जीत का परचम फहर गया। मालती बासू की जीत पर “जय प्रकाश वाह प्रकाश का नारा जमकर बुलंद” हुआ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
