City News Uttar Pradesh
स्टंटबाजी में गई जान : बिजली खंभे से टकराकर दुकान में घुसी बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

स्टंटबाजी में गई जान : बिजली खंभे से टकराकर दुकान में घुसी बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत

  • ब्यूरो रिपोर्ट

महोबा। जिले में शहर के मुख्य मार्ग पर स्टंटबाजी करते हुए बाइक चलाना छात्रों को महंगा पड़ गया। दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे छात्रों की बाइक बिजली खंभे से टकराने के बाद फूल की दुकान के बाहर रखे काउंटर में घुस गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।

स्टंटबाजी में गई जान : बिजली खंभे से टकराकर दुकान में घुसी बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत
Lived in stunting: bike collided with electric pole and entered the shop, painful death of two students

बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और दो की जान चली गई। धुबियानापुरा निवासी अंशू कुशवाहा (16) शनिवार रात करीब दस बजे अपने साथी अभय (16) और सम्राट (17) के साथ बाइक से दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। तभी शहर के मुख्य मार्ग पर नेहरू इंटर कॉलेज के पास स्टंटबाजी करते समय बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराने के बाद सड़क किनारे रखे फ्लावर हाउस के लोहे के काउंटर से टकरा गई।


जिससे तीनों छात्र घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने अंशू को मृत घोषित कर दिया जबकि अभय व सम्राट की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया। झांसी ले जाते समय अभय की भी रास्ते में मौत हो गई जबकि सम्राट का इलाज चल रहा है। मृतक अंशू व अभय ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अभय मूल रूप से कबरई का निवासी था। जो इस समय महोबा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आनंदम सिटी या ठगी सिटी ? करोड़ों में लगाया चूना ! लूट का हाई प्रोफाइल खेल ?

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा कुपोषण से व्यथित एवं चिंतित : बचाने के लिए सक्रिय

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित

यूपी : बाहुबली मुख्तार अंसारी से पत्नी और बेटे ने बांदा जेल में की मुलाकात, बेटा उमर बोला- पिता के नसीब में संघर्ष है तो कर रहे हैं …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत द्वारा नेत्र शिविर : 35 मरीजों को आपरेशन हेतु भेजा गया जानकी कुंड

City News Uttar Pradesh

दबंगों ने दारोगा पर कर दिया हमला: जान बचाकर भागी वन विभाग की टीम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़