City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश नें भरी हुंकार : निकाय चुनाव जीत का दिया मंत्र
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें भरी हुंकार : निकाय चुनाव जीत का दिया मंत्र

  • विनोद मिश्रा

ललितपुर। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व जिला प्रभारी रामकेश निषाद ने निकाय चुनावों में जीत का मंत्र फूंका। कहा कि प्रबुद्ध वर्ग हरदम समाज में अग्रणी भूमिका निभाकर सरकार के कामों की सार्वजनिक समीक्षा करता है। इस प्रभावी मतदाता की समीक्षा के अनुसार ही अन्य मतदाता अपने मतदान पर विचार करते हैं। इसलिए हमें इन मतदाताओं से विशेष संपर्क करते रहना है। वह शनिवार को स्थानीय होटल के सभागार प्रभावी चुनावी मतदाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें भरी हुंकार : निकाय चुनाव जीत का दिया मंत्र
Jal Shakti Minister Ramkesh roared: Mantra given to win civic elections

राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि अगर केंद्र से लेकर नगर स्तर तक भाजपा की सरकार हो तो वह विकास के कामों में अपने प्रयास और तेज कर लेती है। इसलिए हमारा प्रयास रहता है कि केंद्र, प्रदेश, जिला पंचायत और नगर पालिकाओं में भी हमारी सरकारें रहे ताकि हम लोग आपस में मिलजुल कर विकास को गति प्रदान करें और एक नए भारत का सृजन कर सकें।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें भरी हुंकार : निकाय चुनाव जीत का दिया मंत्र
Jal Shakti Minister Ramkesh roared: Mantra given to win civic elections

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके कार्यकर्ताओं की जो नीव है उस पर ही है यह विशाल वटवृक्ष रूपी पार्टी खड़ी हुई है।इन्हीं कार्यकर्ताओं की वजह से हम इस चुनाव में बहुत बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि निकाय चुनाव में मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर है। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें भरी हुंकार : निकाय चुनाव जीत का दिया मंत्र
Jal Shakti Minister Ramkesh roared: Mantra given to win civic election

कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ,जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला प्रभारी अनिल यादव, नगर पालिका परिषद के प्रभारी पवन गौतम,प्रत्याशी सरला मुन्ना लाल जैन, सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिराम निरंजन, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर सड़ैया, डॉ राजकुमार जैन, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अनिल जैन अंचल, डॉ राम गोपाल साहू, धर्मेंद्र गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु आदि मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतापगढ़ में गरजे अखिलेश यादव : बोले- कुंडा वालों ऐसी कुंडी लगाओ कि फिर खुल न पाए, अन्याय की सीमा लांघ गए है कुछ लोग

City News Uttar Pradesh

Banda : तेज गर्मी के साथ फसलों को झटका दे विदा हुआ माह मार्च …

मानसिक रोगी इलाज के लिए आएं आगे: डीएम अनुराग

City News Uttar Pradesh

दिशा समिति की बैठक संपन्न: मनरेगा के तहत 83 हजार परिवारों को रोजगार देने की योजना

बांदा-चित्रकूट में ‘वक्फ संपत्तियों’ पर बड़ा एक्शन: उम्मीद पोर्टल से 571 ‘एंट्री निरस्त’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में काली सघन आमावस्या हुई जगमग : दीपोत्सव की बिखरी छटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़