- विनोद मिश्रा
बांदा। आरक्षण जारी होने के बाद नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष एंव सभासद पद के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हो गई है। चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे दावेदारों ने टिकट के लिए पार्टी नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। आरक्षित महिला सीटों पर सभी दलों के जो आरक्षण पूर्व टिकट की प्रत्याशा में थे अब अपनी पत्नियों को मैदान में उतारने के लिये होर्डिंग एवं फेस बुक का सहारा लें जन सेवक के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अध्यक्ष से लेकर सभासद का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा। नतीजतन भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने चुनाव मैदान में कूदने की तैयारी मजबूती के साथ शुरू कर दी है। जिले में दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। वार्डों के आरक्षण की घोषणा होने के साथ ही संभावित दावेदारों ने सांसद, विधायक समेत पार्टी के बड़े नेताओं के चक्कर लगाना शुरू कर दिए हैं।

सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की लंबी लाइन बांदा नगर पालिका के वार्डों से चुनाव लड़ने वालों की है। सत्तारूढ़ दल भाजपा के सिंबल पर चुनाव लडने के लिए हर वार्ड में औसतन लगभग 15-20 लोगों ने आवेदन कर टिकट की इच्छा जताई है। अन्य पार्टियों में भी यही हालत है। यही हालत सपा, बसपा और कांग्रेस में है। इनके सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए संभावित दावेदार सुबह से लेकर रात तक नेताओं के घरों में दस्तक दे रहे हैं। समाज में किए गए कार्य गिना रहे हैं। जिलाध्यक्षों को अपना बायोडाटा दे रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
