27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
केन नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया
Other

नदी में नहा रही दादी को डूबता देख बचाने गई पोती, दोनों की हुई मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नदी के चेकडैम में नहाते समय दादी को डूबता देख पोती ने बचाने के लिए हाथ बढ़ाया तो वह भी फिसल गई। दोनों की डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद दोनों का शव पानी में उतराते आसपास काम कर रहे किसानों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। जिंदा होने की आस में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई की।

नदी में नहा रही दादी को डूबता देख बचाने गई पोती, दोनों की हुई मौत
The granddaughter went to save the grandmother who was bathing in the river, both of them died

फतेहगंज के ग्राम आलमगंज निवासी नंदकिशोर की 68 वर्षीय मां कुसमा अपनी 13 वर्षीय पोती लक्ष्मी के साथ रविवार दोपहर गांव के नजदीक कड़इली नदी पर बने चेकडैम में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान दादी का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगीं।

नदी में नहा रही दादी को डूबता देख बचाने गई पोती, दोनों की हुई मौत
The granddaughter went to save the grandmother who was bathing in the river, both of them died

पोती लक्ष्मी ने दादी को बचाने के लिए हाथ बढ़ाया तो वह भी पानी में गिर डूब गई। थोड़ी देर बाद आसपास खेती किसानी का काम कर रहे लोगों ने दादी पोती को नदी में उतराते देख पुलिस सहित स्वजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने दोनों को नदी से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद दादी व पोती को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज हेमराज सरोज का कहना है कि घटनास्थल में पहुंच आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ समेत जांच पड़ताल की है। दादी व पोती की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मृत्यु हुई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आंनद के सख्त निर्देश : प्रचार-प्रसार कर योजनाओं का कराएं क्रियान्वयन …

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर हमला : भ्रष्टाचार और कमीशन को माना गया विकास !

बुंदेलखंड : अधिक फैलाव से बरगद देता है अधिक मात्रा में आक्सीजन

डीआइओएस का निरीक्षण : समय बीतने के बाद शिक्षक के स्कूल न आने पर रोका एक माह का वेतन

चित्रकूट मंडल में “ठांय-ठांय” और “धाँय-धाँय” हुआ बेदम: खत्म’ हुआ ‘हथियारों’ का ‘जुनून’

ब्रेकिंग न्यूज़