City News Uttar Pradesh
भाजपा का किसान सम्मान समारोह: मोदी योगी की नीतियों का हुआ यशगान
उत्तर प्रदेश

भाजपा का किसान सम्मान समारोह: मोदी योगी की नीतियों का हुआ यशगान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीएम किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा तिंदवारी मंडल के ग्राम गोखरही किसान सम्मान दिवस का आयोजन हुआ। मोदी एवं योगी की नीतियों का यशगान हुआ। वक्ताओं ने किसानों के हित में लिए गए केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रमुख निर्णयों की जानकारी दी।

भाजपा का किसान सम्मान समारोह: मोदी योगी की नीतियों का हुआ यशगान
BJP’s Kisan Samman Ceremony: Praise for Modi Yogi’s policies

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि किसानों ने ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। किसानों की वजह से भारत निर्यातक देश बन रहा है। भारत को आयात करने में 2 लाख करोड रुपए खर्च होते थे। यह पैसा किसानों को मिल सकता है, यदि किसान आत्मनिर्भर बन जाए। भाजपा ने चुनाव के संकल्प पत्र का वादा पूरा करते हुए बीते वर्ष 2022 तथा 2023 में किसानों के निजी नलकूपों के विद्युत बिलों में 50% की दी गई जिसे अब 100 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने बताया कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लिए बुंदेलखंड के सभी जिले शामिल किए हैं। योगी सरकार ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने हेतु पुनरुद्धार योजना के तहत 55.60 करोड रुपए की व्यवस्था की है।

भाजपा का किसान सम्मान समारोह: मोदी योगी की नीतियों का हुआ यशगान
BJP’s Kisan Samman Ceremony: Praise for Modi Yogi’s policies

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि किसान बही, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित किसान ऋण माफी योजना यह सभी भाजपा सरकारों की देन है। आज भारत मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है। मोटा अनाज आज पूरे विश्व की आवश्यकता बन है।

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयविक्रम सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस अवसर पर अतिथियों ने किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को अंग वस्त्र भेंट किया। अध्यक्षता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह द्वारा की गई। संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश मिश्रा नें किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, आदि पार्टी जन बहुसंख्या में उपस्थित थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : मालगोदाम कर्मियों ने पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, रेलवे पुलिस भी थी मौजूद

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने वीर बालकों के “साहस और बलिदान” को किया सलाम: छात्रों ने जीते पुरस्कार

City News Uttar Pradesh

News- रिटायर्ड फौजी की बंदूक से भतीजी ने खुद को गोली मारकर दी जान

City News Uttar Pradesh

एलएलबी छात्र का फंदे से लटका मिला शव: भाई ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुल‍िस

City News Uttar Pradesh

अक्षय नवमी पर पूजे गये आंवला वृक्ष : सुख -समृधि की मांगी गई कामना

City News Uttar Pradesh

पथरी खदान माफिया के “टुकड़ों पर प्रशासन एवं पत्रकारों के झुंड फिदा” ? वफादारी देख “कुत्ते भी शर्मिंदा” ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़