City News Uttar Pradesh
मनोरंजन

दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत…

 

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों मुंबई में हैं। वो मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए गईं। गणपति दर्शन के लिए कंगना ने मराठी लुक लिया. कंगना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कंगना का मराठी लुक भी चर्चा में बना हुआ है। वो ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल बॉर्डर वाली पैठनी साड़ी पहने दिखीं. उन्होंने ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न स्टाइल से कैरी किया। बता दें कि पैठनी साड़ी महाराष्ट्र के औरंगाबाद की खास पहचान है।

इसी के साथ कंगना मराठी नोज रिंग और बालों में गजरा लगाए दिखीं। इस पूरे लुक में कंगना काफी खूबसूरत दिखीं. कंगना यहां 5 मिनट के लिए रुकी.मंदिर के मैनेजर हेमंत जाधव के मुताबिक, कंगना सुबह 10 बजे मंदिर दर्शन के पहुंचीं. उनके कमांडो बाहर खड़े रहे, जब तक वो अंदर रहीं।

कंगना ने गणपति बप्पा मोरया और जय महाराष्ट्र कहा. इसके अलावा उन्होंने कहा- यहां (मुंबई) रहने के लिए मुझे सिर्फ गणपति की अनुमति चाहिए और मैं यहां गणपति बप्पा की अनुमति लेने आई हूं। किसी और की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।
मालूम हो कि कंगना रनौत तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उन्होंने कहा था कि वो मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्रियों ने उन पर निशाना साधा था। कंगना का बीएमसी के साथ विवाद भी काफी खबरों में रहा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

City News Uttar Pradesh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

City News Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर : उद्घाटन में शामिल होंगे टीवी के “राम” और “चाणक्य”, बोले- बरसों से कर रहे थे इस पल का इंतजार

Akshay Kumar’s ‘Sooryavanshi’ leaked as soon as it was released, Rohit Shetty will get hit on Diwali

City News Uttar Pradesh

Trailer of much awaited horror film ‘Shaitan’ is out, will be released in theaters on this day

City News Uttar Pradesh

बालिका वधू सीजन- 2 में बांदा की बेटी अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला आएंगी नजर …

ब्रेकिंग न्यूज़