City News Uttar Pradesh
शिव बाबा पर पर चका- चक चढ़ा भांग का तरंग: भक्त बोले बम-बम
उत्तर प्रदेश

महाशिवरात्रि: शिव बाबा पर “चका- चक” चढ़ा भांग का तरंग, भक्त बोले “बम-बम”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाशिवरात्रि का पर्व जिले में श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। शिवालयों में सुबह से घंटा घड़ियालों की धुन व शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

शिव बाबा पर पर चका- चक चढ़ा भांग का तरंग: भक्त बोले बम-बम
Shiv baba was rocked by cannabis wave: Devotees said Bam-Bam

अति प्राचीन व पौराणिक बामदेश्वर मंदिर और कालिजर दुर्ग पर स्थित भगवान नीलकंठ के मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। रुद्राभिषेक कर भक्तों ने भगवान शिव को फूल दूध बेलपत्र जौ धतूरा भांग आदि अर्पित किया और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में मेले जैसा नजारा रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

शिव बाबा पर पर चका- चक चढ़ा भांग का तरंग: भक्त बोले बम-बम
Shiv baba was rocked by cannabis wave: Devotees said Bam-Bam

शहर के बामदेश्वर महादेव व कालिजर स्थित नीलकंठ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में भक्तों ने दुग्धाभिषेक कर फूल, बेलपत्र चढ़ाया। भगवान शंकर से लौकिक व पारलौकिक सुखों की कामना की।

शिव बाबा पर पर चका- चक चढ़ा भांग का तरंग: भक्त बोले बम-बम
Shiv baba was rocked by cannabis wave: Devotees said Bam-Bam

कहीं रुद्राभिषेक के कार्यक्रम हुए तो कहीं ओम नम: शिवाय कीर्तन व भजन में श्रद्धालु डूबे दिखे। पहाड़ स्थित बामदेश्वर मंदिर में एक-एक करके ही श्रद्धालु अंदर जा पा रहे थे। माथा टेककर आशीर्वाद लेते रहे।

शिव बाबा पर पर चका- चक चढ़ा भांग का तरंग: भक्त बोले बम-बम
Shiv baba was rocked by cannabis wave: Devotees said Bam-Bam

कालिजर स्थित नीलकंठेश्वर में कई जनपदों के श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से देर शाम तक मंदिर में पूजा-अर्चना चलती रही। नारियल तोड़कर श्रद्धालु भगवान शंकर के सामने नतमस्तक हुये। यहां कालिंजर महोत्सव भी चल रहा है।इसके चलते यहां श्रधालुओं का सैलाब रहा। भजन-कीर्तन के साथ कालिजर में महाशिवरात्रि का मेला भी लगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन की कड़ी कार्यवाई: भ्रष्टाचार में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत चार लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल …

भूमि पूजन में विधायक विशंभर को नहीं दिया ‘आमंत्रण’ : ओम मणि औऱ प्रशासन ‘सवालों’ से ‘घिरे’ ?

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर का महिला सुरक्षा पर फोकस: 21 महिला पुलिस कर्मी सम्मानित

City News Uttar Pradesh

अयोध्या आए मेरे राम : प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बांदा में निकली धर्मयात्रा, बांदा हुआ राममय

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र के ‘प्रयास’ से ‘खनिज यूनिवर्सिटी’ की होगी स्थापना: महोबा ‘विकास’ का बनेगा ‘हब’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़