27.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- बालू की ढुलान में रेलवे कूदा, करेगा कमाई, ट्रकों की आफत आई !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेली खनिज संपदा बालू ढुलान में अब रेलवे भी कूद पड़ा है। रेलवे प्रदेश के बाहर अन्य प्रांतों में बालू पहुंचाएगा। शुरुआत सोमवार हुई । पहली रैक बालू लेकर राजस्थान गई। भाड़े के लिए रेलवे ने अनुबंध किया है। अभी तक ट्रकों से ही बालू की ढुलान हो रही थी। बालू का खनन केन, यमुना, बागै, बेतवा आदि नदियों से किया जा रहा है। साल-दर-साल खनन में भारी इजाफा हो रहा है। प्रदेश सरकार को रॉयल्टी के रूप में हर साल अरबों रुपये मिल रहे हैं। खदानों के पट्टे हथियाने में देश की बड़ी कंपनियां भी कूद पड़ी हैं।


प्रतिस्पर्धा में रॉयल्टी की दर 10 गुना तक बढ़ गई है। हजारों ट्रक रोजाना बांदा और हमीरपुर जिले की खदानों से पूरे प्रदेश में बालू ले जा रहे हैं। ओवरलोड और अवैध खनन की भरमार है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट कई बार इस पर जांच और कार्रवाई के आदेश दे चुका है। सीबीआई जांच भी चल रही है, लेकिन राजस्व जुटाने की होड़ में नदियों से वैध और अवैध खनन नहीं थम रहा। बालू की ढुलान से कमाई के लिए अब रेलवे भी आगे आ गया है। रेलवे ने बुंदेलखंड की बालू भाड़े पर दूसरे प्रांतों में पहुंचाने के लिए अनुबंध किया है। इसकी शुरुआत बांदा रेलवे स्टेशन से हुई। यहां भारी मात्रा में बालू डंप की गई है। इसे मालगाड़ी से उदयपुर (राजस्थान) भेजा जा रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक हरेक रैक में लगभग 70 टन बालू लोड होगी। पहली रैक सोमवार को यहां से रवाना हुई ।


मालगाड़ी से बालू ढुलान और परवान चढ़ सकती है। रेलवे से ढुलान में ओवरलोडिंग और सड़कों को नुकसान पहुंचने की शिकायतों में भी कमी आएगी। साथ ही ट्रकों की तुलना में रेलवे रैक में बालू की मात्रा ज्यादा लोड हो सकेगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक एक रैक में लगभग 70 टन बालू लोड की जाएगी। पहली खेप में 19 रैक बालू लेकर जाएगी। ट्रकों के मुकाबले रेलवे रैक में बालू लगभग दोगुना लोड होगी। आमतौर पर 10 टायरा ट्रक में 30 घन मीटर के आसपास बालू लोड की जाती है। हालांकि यह ओवरलोड है। इसका वजन 45 टन के लगभग होता है, जबकि रैक में 70 टन बालू लोड होगी। यह 105 घन मीटर होती हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित बासू बन रहे राजनीति के ‘धुरंधर’: गुरू के ‘सपनों’ को चढ़ा रहे ‘परवान’

City News Uttar Pradesh

Banda- खनिज अधिकारी पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘बाढ़ त्रासदी’ पर संभाली ज़मीनी कमान: चप्पे-चप्पे पर मदद पहुंचाने की कवायद

City News Uttar Pradesh

यूपी: एक्स पर लिखा ‘मस्जिद छीनी गयी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना’, भड़काऊ पोस्ट करने वाला मुस्लिम युवक झांसी से गिरफ्तारी

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कराएगा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा,10 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

City News Uttar Pradesh

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़