- विनोद मिश्रा
बांदा । डीएम दीपा नें मिजिल्स रूबेला उन्मूलन एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के हेड काउन्ट सर्वे एवं विशेष टीकाकरण पखवाडा को गतिवान बनाने को कहा। हिदायत दिया कि क्रास चेकिंग भी कराई जाये।

डीएम दीपा रंजन नें कहा कि यह विशेष टीकाकरण पखवाडा 9 जनवरी से 20 जनवरी तथा 13 फरवरी से 24 फरवरी तथा तृतीय अभियान 13 से 24 मार्च, तक गंभीरता से चलायें।

उन्होंने कहा कि टीकारोधी बीमारियों से बचाव हेतु नियमित टीकाकरण अत्यन्त ही प्रभावी है। खसरा और रूबेला जिन्हे एमआर वैक्सीन की दो खुराकों से नियंत्रित किया जा सकता है। यह अभियान प्रत्येक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों का हेड काउन्ट सर्वे करते हुए आशा कार्यकत्री द्वारा सूचनाओं को ईकवर पोर्टल पर अपडेट करें।

डीएम नें जानकारी चाही कि इन तीन महीनों में टीकाकरण से कितने बच्चों को कवर किया जायेगा बताया गया कि 1 लाख 94 हजार बच्चे कवर होंगे। को इन तीन महीनों में कवर किया डीएम नें टीकाकरण में लापरवाही न हो सकें इसके लिये क्रास चेकिंग के निर्देश दिये।

इस दौरान फाईलेरिया की भी समीक्षा की। प्रचार -प्रसार पर जोर दिया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, डाॅ0आर0एन0प्रसाद, डाॅ0 संजय सहवाल, डाॅ0 मनोज कौशिक, डाॅ0मीनाक्षी, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार सहित सम्बन्धित डाक्टर्स एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
