- विनोद मिश्रा
बांदा। दो वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था। मृतका का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाता रहा। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इस मामले में मृतका का चाचा भी ससुरालीजनों से मिल चुका था। मौत के एवज में उसने रुपए भी ले रखे थे। पिता ने मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समेत पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, डीआईजी, डीजीपी को पत्र भेजा। पत्राचार करने के बाद एसपी के आदेश पर मृतका के पति लोको पायलट समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अतर्रा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सत्यम पटेल पत्नी मनोज पटेल की 13 अगस्त 2020 को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। सूचना पाकर मृतका के चाचा प्रभूचरन और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग करने लगे। लेकिन मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों से मिलकर समझौता कर लिया था। उसके एवज में उसने रुपए भी ऐंठ लिए थे। इसके चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मृतका के पिता संतोषानंद निवासी भदेहदू थाना बबेरू वर्तमान पता सिविल लाइन कर्वी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सत्यम की शादी 26 फरवरी 2015 को किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में 40 लाख की मांग करने लगे। न देने पर ससुरालीजन उसकी बेटी को प्रताड़ित करते रहे। 2017 में उसकी बेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद से ससुरालीजनों ने सत्यम को और भी ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार समझाया गया लेकिन ससुरालीजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को मार डाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले आए। वहां से जहरीला पदार्थ खाने का पर्चा बनवाकर उसे रेफर करा लिया।
जबकि मुहल्ले पड़ोसियों ने बताया था कि जिस वक्त सत्यम को अस्पताल ले जा रहे थे, उस वक्त सत्यम मर चुकी थी। छोटे भाई प्रभुचरन ने ससुरालीजनों से समझौता कर लिया था। इस मामले की उसे भनक तक नहीं लगी। वह अपनी बेटी की हत्या की रिपोर्ट कराने के लिए चक्कर लगाता रहा। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। बाद में उसने मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी जोन, डीआईजी, मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली, मानवधिकार आयोग लखनऊ, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डिविजनल रेलवे मैनेजर झांसी को पत्र भेजा। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार पत्राचार करने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने मृतका के पति लोको पायलट मनोज पटेल, ससुर जितेंद्र कुमार पटेल, सास फूलकुमारी, मृतका के चाचा प्रभुचरण पटेल, महेश पटेल, नंदोई राजेश के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
