City News Uttar Pradesh
आवारा सांड ने किसान पर किया हमला, पेट में सींग घुसने से हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

आवारा सांड ने किसान पर किया हमला, पेट में सींग घुसने से हालत गंभीर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेत की रखवाली करने गए युवा किसान ने बेसहारा गोवंशियों का झुंड देखा तो भगाने लगा। इसी बीच एक सांड ने पलटकर दौड़ा लिया और हमला कर दिया। जब तक वह संभलता पेट में सींग घुसने से लहूलुहान होकर गिर गया। चीख सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और जान बचाई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।

आवारा सांड ने किसान पर किया हमला, पेट में सींग घुसने से हालत गंभीर
Stray bull attacked the farmer, condition serious due to horn entering the stomach

पैलानी के अलोना गांव निवासी केवल प्रजापति का पुत्र भोला प्रजापति खेत में फसल की रखवाली करने पहुंचा। तभी गोवंशियों का झुंड देख भगाने लगा। उसे एक सांड़ ने दौड़ा लिया। जब तक वह भाग कर दूर जा पाता, सांड ने हमला कर दिया और उसके पेट में सींग घुस गई। खून से लथपथ होकर वह गिर गया। चीख सुन किसान शिवशरन सिंह, जयराम, विमल गौर आदि दौड़े और लाठी-डंडे से मार सांड़ को भगाया। परिजन घायल को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनंद और एसपी नें मंडल कारागार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा …

खप्टिहा में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल: कांटे की टक्कर में थमी सांसे, पपरेंदा नें मारी बाजी

City News Uttar Pradesh

शराब ठेके पर संदिग्ध मौतों से हड़कंप: जांच में जुटा प्रशासन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी

City News Uttar Pradesh

मासिक विकास बैठक में डीएम आनंद नें दिये आवश्यक निर्देश …

एलएलबी छात्र का फंदे से लटका मिला शव: भाई ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुल‍िस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़