City News Uttar Pradesh
शादी से पहले युवती प्रेमी संग हुई फरार, पिता गये थे तिलक चढ़ाने
उत्तर प्रदेश

शादी से पहले युवती प्रेमी संग हुई फरार, पिता गये थे तिलक चढ़ाने

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सात फेरे के कुछ ही दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिवार वालों ने खोज की, पर पता नहीं चला। लोगों ने बताया कि पिता रिश्तेदारों के साथ वर पक्ष के घर तिलक चढ़ाने गए थे। मां से बाजार जाने की बात कहकर युवती घर से निकल गई थी।

शादी से पहले युवती प्रेमी संग हुई फरार, पिता गये थे तिलक चढ़ाने
Girl eloped with lover before marriage, father had gone to offer tilak

पिता ने चित्रकूट निवासी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रिश्तेदारों के साथ 20 नवंबर को तिलक हेतु महोबा गया था। घर में सिर्फ मां थी। इस दौरान पुत्री घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली वापस नहीं आई। तिलक से वापसी पर खोजबीन की, पर पता नहीं लगा। चित्रकूट जनपद के भरतकूप निवासी युवक के घर जाने पर जानकारी हुई कि युवक भी नदारद है।

शादी से पहले युवती प्रेमी संग हुई फरार, पिता गये थे तिलक चढ़ाने
Girl eloped with lover before marriage, father had gone to offer tilak

उससे पुत्री का प्रेम प्रसंग था। मौका पाकर युवक पुत्री को फुसलाकर ले गया। उन्होंने यह भी बताया कि 27 नवंबर को पुत्री की शादी थी। बारात की तैयारी चल रही थी। बेटी के गायब होने के बाद सभी तैयारी खत्म हो गई। पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक युवती को रिश्ता पसंद नहीं था। उसने घरवालों से शादी न करने को कहा था। लेकिन परिजन शादी की जिद पर थे। इसी के चलते वह 20 नवंबर को प्रेमी संग कहीं चली गई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चालक को ट्रक ने रौंदा: अलग हो गए शरीर के अंग, दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी शजर पत्थर से निर्मित राम मंदिर देख गदगद : बांदा की कला विश्व पटल पर

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने कसी कमर, महामंत्रियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी …

करणी सेना का प्रदर्शन: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बांदा में चला बुलडोजर: मुख्तार को संरक्षण देने में दो लोगों के अवैध निर्माण किये ध्वस्त

City News Uttar Pradesh

यूपी : दरोगा से लूटी पिस्टल को ही शराब माफिया बना रहा था ढाल, पुलिस टीम पर किये थे पांच राउंड फायर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़