- विनोद मिश्रा
बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है कि भाजपा मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। बांदा में कल उन्होंने एक भेंट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की केन्द्र व राज्य सरकार की गरीब कल्याण की नीतियां तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम तीनों सीटों पर जीत का कारण बनेंगे।

निषाद ने कहा कि विपक्षी दल के लोग केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाते हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रमों, अभियानों तथा सेवा कार्यों के माध्यम से सतत् जनता के बीच रहते है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार हार की अपनी परंपरा को इस उपचुनाव में भी निभाएगी।

भाजपा रामपुर व आजगढ़ लोकसभा उपचुनाव की भांति ही मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा के उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह से मोदी-योगी के साथ है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है।

जलशक्ति राज्य मंत्री नें बताया कि उपचुनाव के लिए चुनावी बिसात बिछ गई है। सिलसिलेवार पार्टीजनों की बैठक कर बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद है। शक्ति केंद्र संयोजकों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुनाव प्रचार औऱ जीतने की समीक्षा की गई है। प्रचार में मतदाता पूरी तरह से भाजपा के प्रति समर्पित है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
