City News Uttar Pradesh
बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर, डीएम सहित आठ अधिकारी हुए तलब, जन सूचना कानून का पालन न करना पड़ा महंगा
उत्तर प्रदेश

बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर, डीएम सहित आठ अधिकारी हुए तलब, जन सूचना कानून का पालन न करना पड़ा महंगा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में जन सूचना कानून का पालन न करने पर उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने जनपद के आठ जनसूचना अधिकारियों को तलब किया है। आयोग ने 20 सितंबर को लखनऊ में आकर सूचना देने के आदेश दिए हैं। जनपद के अधिकारियों को जन सूचना कानून का सख्ती से पालन न करना महंगा पड़ा है।

बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर, डीएम सहित आठ अधिकारी हुए तलब, जन सूचना कानून का पालन न करना पड़ा महंगा
Big action of governance in UP: Eight officers including commissioner, DM summoned, public information law was not followed, costly

उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने जनपद और मंडल के 8 जन सूचना अधिकारियों को राज्य सूचना कार्यालय लखनऊ तलब किया है। आरटीआई एक्टिविस्ट एवं बुंदेलखंड आजाद सेना के अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने जनपद व मंडल के विभिन्न शासकीय कार्यालयों से भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए जन सूचना कानून के तहत जानकारियां चाहिए थी।


उनको विभिन्न विभागों के जन सूचना अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया या फिर शत प्रतिशत सही सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इस पर प्रमोद आजाद ने राज्य सूचना आयोग लखनऊ में शिकायत कर दी। उनकी शिकायत पर राज्य सूचना आयोग ने कार्रवाई की है। इसके तहत आयोग ने उप कृषि निदेशक बांदा. मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा, जिलाधिकारी बांदा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा, खंड शिक्षा अधिकारी कमासिन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बबेरू एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरैनी को 20 सितंबर को राज्य सूचना आयोग कार्यालय लखनऊ तलब किया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, कॉरीडोर व बेतवा लिंक मोदी की देन

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी रामकेश नें ब्राह्मण पत्रकारो पर लगाया फर्जी रंगदारी मुकदमा : ब्राह्मणों में रोष !

City News Uttar Pradesh

मजदूर की तालाब में डूबने से मौत : चौबिस घंटे बाद निकल पाया शव

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, उमड़ पड़ी भारी भीड़, छतों से की गई पुष्पवर्षा

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले: भाजपा नें राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय का दिया मूलमंत्र

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप में खेल प्रेमी बन छा गये “सुनील पटेल”: फाइनल में भिड़ेगी अयोध्या औऱ गोरखपुर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़