23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में बगावत: SBSP के सुभासपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, मुख्तार अंसारी को फंडिंग के लगाए गंभीर
उत्तर प्रदेशराजनीति

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में बगावत: सुभासपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, मुख्तार अंसारी को फंडिंग के लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ( Omprakash Rajbhar ) की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बगावत हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर समेत कई नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को मऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेंद्र राजभर ने सुभासपा प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर परिवारवाद कर रहे हैं। सुभासपा अब पिता-पुत्र की पार्टी बनकर रह गई है। ओमप्रकाश गरीबों की बात करते थे, लेकिन वह अपने मिशन से भटक गए हैं।

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में बगावत: SBSP के सुभासपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, मुख्तार अंसारी को फंडिंग के लगाए गंभीर
Rebellion in Omprakash Rajbhar’s party: Many leaders including Subhaspa National Vice President of SBSP resigned, serious about funding Mukhtar Ansari

आरोप लगाया कि सुभासपा प्रमुख पैसे लेते हैं और पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता। यह भी आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर का संबंध जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी से है। कहा कि मुख्तार सुभासपा प्रमुख के बड़े भाई हैं। ओमप्रकाश राजभर कोई भी फैसला मुख्तार अंसारी से पूछ कर ही लेते हैं।

– मुख्तार अंसारी के फरार बेटे को बचाने की कोशिश में जुटे राजभर

महेंद्र राजभर ने कहा कि हम 30 लोग आज पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में हम लोगों ने पार्टी के लिए पूरी मेहनत की। अब्बास अंसारी के समर्थन में नहीं थे लेकिन पार्टी के हर फैसले में साथ थे। एक सवाल के जवाब में कहा ओमप्रकाश राजभर मुख्तार के फरार बेटे व विधायक अब्बास अंसारी को बचाने की कोशिश में जुटे हैं।


उन्होंने कहा कि 20 साल पहले हम सभी की मौजूदगी में पार्टी बनाई गई थी। उस समय पार्टी का मिशन गरीब, दलित, मजदूर और वंचित समाज का उत्थान रखा गया था जबकि उसके बाद से कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से बनी पार्टी का इस्तेमाल ओमप्रकाश राजभर ने केवल धन बटोरने के लिए किया। बता दें कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर काफी समय से नाराज थे।

हाल के दिनों में कई नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी। अंततः सोमवार को उन्होंने प्रेस वार्ता कर 30 पदाधिकारियों के साथ पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। निकाय चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
सुभासपा छोड़ने वाले नेताओं में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश राजभर प्रदेश महासचिव अर्जुन चौहान, प्रदेश महासचिव रामआसरे पासवान, जिलाध्यक्ष कुशीनगर ओमप्रकाश राजभर ,प्रदेश महासचिव रमेश सिंह चौहान, विजय कुमार, विजय प्रकाश भारती, सुभाष राजभर, मुन्ना राजभर, उस्मान, विश्वनाथ प्रसाद, निराला, देवदत्त यादव आदि शामिल हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें बताया : तीन बांधों की होगी मरम्मत, रुकेगा रिसाव

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: सिंचाई सुविधा का हो विस्तार, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव हुई बात

City News Uttar Pradesh

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघ का मिला कंकाल, डीएनए टेस्ट के लिए वन विभाग ने भेजा नमूना

City News Uttar Pradesh

सात करोड़ आये डेढ़ साल बीते पर बेसिक स्कूलों के फर्नीचर नहीं खरीदे

City News Uttar Pradesh

आयुक्त अजीत ने अधिकारियों को चेताया: जनता की शिकायतों पर अब होगी सीधी नज़र

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पूर्व विधायक, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, मदद का दिया भरोसा …

ब्रेकिंग न्यूज़