City News Uttar Pradesh
मुहर्रम की नवीं पर दहकते अंगारों पर थिरके जिस्मानी जिस्म : ताजियों का हुआ मिलाप
उत्तर प्रदेश

मुहर्रम की नवीं पर दहकते अंगारों पर थिरके जिस्मानी जिस्म : ताजियों का हुआ मिलाप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुहर्रम की नवीं पर शहर समेत पूरे जनपद में ताजियों के जुलूस निकाले गए। चौथे और अंतिम दिन शहर कोतवाली के सामने आठ ताजियों के मिलाप की रस्म अदा की गई। परंपरागत मेला भी लगा।

मुहर्रम की नवीं पर दहकते अंगारों पर थिरके जिस्मानी जिस्म : ताजियों का हुआ मिलाप
On the ninth of Muharram, the physique spun on the blazing embers: a mix of fresh

रात गहराते ही मुख्यालय में आधा सैकड़ा से ज्यादा इमामबाड़ों समेत जिले के कस्बों समेत कई स्थानों पर दहकते अंगारों से भरे अलाव खेलने का प्रदर्शन हुआ। दहकते अंगारों पर जिस्मानी जिस्म थिरकते रहे। ढाल सवारियों के जत्थे सड़कों पर निकल पड़े। मंगलवार को ढाल ताजियों का विसर्जन होने के साथ ही मुहर्रम के रस्मी आयोजन खत्म हो जाएंगे।

मुहर्रम की नवीं पर दहकते अंगारों पर थिरके जिस्मानी जिस्म : ताजियों का हुआ मिलाप
On the ninth of Muharram, the physique spun on the blazing embers: a mix of fresh

सोमवार को सुबह कोतवाली के सामने सब्जीफरोश बिरादरी, कुदउवा जनान, मनिहार, मंसूरी, ढपाली आदि के इमामबाड़ों के ताजिए कोतवाली के सामने इकट्ठा हुए। यहां मेला लगा रहा। कुछ देर बाद मिलाप की रस्म के बाद सभी ताजिए अलग-अलग जुलूस की शक्ल में अपने-अपने इमामबाड़ों के लिए रवाना हो गए। कई स्थानों पर लंगर हुए।

मुहर्रम की नवीं पर दहकते अंगारों पर थिरके जिस्मानी जिस्म : ताजियों का हुआ मिलाप
On the ninth of Muharram, the physique spun on the blazing embers: a mix of fresh

उधर, तमाम घरों में लोगों ने शहीदाने कर्बला के लिए कुरान ख्वानी करवाई। इसके पूर्व रात में जलसे हुए। इनमें कर्बला का वाकया बयान किया गया। नौवीं पर शहर में जगह-जगह इमामबाड़ों के आसपास सजावट हुई। मर्सिया और नोहे गूंजते रहे। चाय-पानी आदि के स्टाल लगाए गए।

पीली कोठी चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, रामा का इमामबाड़ा, अलीगंज, मर्दननाका पुलिस चौकी रोड, खुटला, रहुनिया, केवटरा रेलवे क्रा¨सग, निम्नीपार, छावनी, बलखंडीनाका, खाईंपार, आजाद नगर आदि में भीड़ रही। पुलिस का गश्त और प्रशासनिक अफसरों का भ्रमण होता रहा। उधर, पूर्वी कोठी, बलखंडीनाका, अलीगंज क्योटरा आदि में स्थित शिया इमामबाड़ों में सुबह से देर रात तक मजलिसों का दौर चला।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विश्व हिंदू परिषद नेता पर हमला: भाजपा नेता ने पहले लगाया नारा फिर मारी गोली, आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया “बुंदेलखंड का तेजी से होगा औद्योगिक विकास”

City News Uttar Pradesh

बांदा के शजर पत्थर की अब विदेशों में और बढ़ेगी कदर : मिला जीआई टैग

City News Uttar Pradesh

गर्मी में बढ़ा प्रकोप: रातों की ‘नींद’ हराम; बीमारियों का खतरा मंडराया, जिम्मेदार मौन !

ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटे के साथ ​मिलकर बेटी की थी हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Banda : पांच दिन से लापता युवक का तालाब से बरामद हुआ शव…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़