30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रशासन का बांदा के करतल में गरजा बुलडोजर, दुकानों और घरों के बाहर हटाया गया अतिक्रमण
उत्तर प्रदेश

प्रशासन का बांदा के करतल में चला बुलडोजर, दुकानों और घरों के बाहर हटाया गया अतिक्रमण

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के करतल व नरही में अभियान चलाकर 55 दुकानों व घरों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया। दुकानदारों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बुलडोजर लाकर अतिक्रमण हटाने लगे। जबकि लेखपाल का कहना है कि अखबार के माध्यम से पहले ही सूचना दी चुकी थी, लेकिन अतिक्रमण को हटाया नहीं गया। जिसके बाद बुलडोजर चलाया गया है।

प्रशासन का बांदा के करतल में गरजा बुलडोजर, दुकानों और घरों के बाहर हटाया गया अतिक्रमण
Administration’s bulldozer in Banda’s kartal, encroachment removed outside shops and houses

शासन ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानदारों व भवनों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है। लेखपाल रवि शकंर ने बताया कि सड़क को घेर दुकान का सामान रखने से बाजार व मुख्य मार्गों में आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए पहले सभी को सूचना दी गई थी। जिसके बाद जिन दुकानदारों व भवन स्वामियों ने अतिक्रमण को स्वयं नहीं हटाया है। उन दुकानों पर बुलडोजर चला। सभी अतिक्रमण को हटाया गया है। अभियान में लगभग 55 दुकानों के बाहर से टिन टप्पर व निर्माण ढहा दिया गया।


एसडीएम नरैनी राघवेन्द्र सिंह कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व भवन स्वामियों को पहले अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया जा चुका था। सूचना के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। अभियान लगातार चलता रहेगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक भाजपा नेता दलजीत तिंदवारी से निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव : चर्चा गर्म !

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम ने परिवादी को दिया 114096 रुपये का चेक …

पुलिस नाकाम : महिला नेता की खुदकुशी और अपहृत बैंक प्रबंधक का क्या है रहस्य ! …

City News Uttar Pradesh

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की गई दुआएं: सामूहिक इफ्तार का सिलसिला शुरू

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप: पुलिस लाइन में लापरवाही पर कसा शिकंजा।

बुन्देलखंड में खुलेंगी नई औधोगिक इकाइयां: बुंदेला….

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़