- विनोद मिश्रा
बांदा। एसओजी स्पेशल आपरेशन ग्रुप व कमासिन थाने की संयुक्त टीम ने ओडिसा से ट्रक में भरकर मध्यप्रदेश के रास्ते लाया गया 286 किलो गांजा बरामद किया है। नौ आरोपित तस्कर पकड़े गए। टीम ने ट्रक, बोलेरो व कार सीज की है। आरोपित बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में गांजे की बिक्री करते थे।

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध आपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को एसओजी व थाना कमासिन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिस लाइन में वार्ता के दोरान बताया कि एसओजी प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी व कमासिन थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक गिरोह आ रहा है। गिरोह के सदस्य ट्रक में ओडिसा से अवैध गांजा लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए कमासिन के रास्ते राजापुर (चित्रकूट) को जाने वाले हैं । दोनों प्रभारियों ने टीम के साथ जामू तिराहे पर खड़े ट्रक की घेराबंदी कर ली। तस्कर बोरी में भरा मादक पदार्थ (गांजा) ट्रक से उतारकर एक बोलेरो और इको स्पोर्ट कार में लाद रहे थे। गिरफ्त में लेने के बाद आरोपितों से कड़ाई से पूछताछ की गई। बताया कि ओडिसा से गांजा लाकर वह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में 12 से 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचते हैं।

ग्राम पल्हरी बिसंडा निवासी राजेंद्र पटेल उर्फ बाला व हरिशंकर पटेल, कमल किशोर पटेल, सतीश कुमार पटेल, धनश्याम गुप्ता उर्फ पिंटू ग्राम गोड़ा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट, वीरेंद्र गुप्ता कस्बा अतर्रा, कुलदीप कुमार यादव कस्बा बिसंडा, राजेश सैनी ग्राम भमरा थाना सेमरिया जनपद रींवा मध्यप्रदेश व महेश चौधरी निवासी तेलारी थाना चेनारी जनपद रोहतास (बिहार) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

– दो आरोपितों का है आपराधिक इतिहास
एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपित राजेंद्र पटेल उर्फ बाला प्रसाद पर पहले से एनडीपीएस एक्ट व मारपीट आदि के चार मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह कमल किशोर के विरुद्ध पहले से मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। उनके अन्य साथियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गैंग में और कितने सदस्य शामिल हैं। इसकी भी छानबीन की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर टीम ओडिसा भी भेजी जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
