City News Uttar Pradesh
भाजपा नें बैठक कर संगठन मजबूती को तैयार किया "वज्र रणनीति"
उत्तर प्रदेश

भाजपा नें बैठक कर संगठन मजबूती को तैयार किया “वज्र रणनीति”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक संगठन की आगामी कार्य योजना को लेकर हुई।कार्यक्रमों की तैयारियों को “वज्र” रूप दिया गया। बैठक में 25 मई से 31 जुलाई तक पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले 10 अभियानों की तैयारियों पर चर्चा हुई।

भाजपा नें बैठक कर संगठन मजबूती को तैयार किया "वज्र रणनीति"
BJP prepared the organization by meeting “Vajra Strategy”

प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने रिपोर्ट टू नेशन, जनसंपर्क गतिविधियां 75 घंटे (बूथ पर), बाहरी गतिविधियां 75 घंटे, विकास तीर्थ बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तिकरण अभियान, नगर निकाय चुनाव अभियानों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतु पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। इन कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, एमएलसी, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रदेश, क्षेत्र, जिला तथा मंडल के सभी पदाधिकारी प्रत्येक दिन, 8 घंटे तक किसी एक बूथ पर जाकर कार्यक्रम आधारित गतिविधियों में सहभागिता करेंगे। अपने-अपने शक्ति केंद्रों के सभी बूथों पर सेवा, संपर्क और संवाद के माध्यम से हर घर संपर्क करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।

भाजपा नें बैठक कर संगठन मजबूती को तैयार किया "वज्र रणनीति"
BJP prepared the organization by meeting “Vajra Strategy”

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने आगामी कार्यक्रमों एवं अभियान की रूपरेखा की प्रत्येक विधानसभा की प्रकोष्ठ वार जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल , पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ,मीडिया प्रभारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर-घर दस्तक अभियान : लेखपाल व सचिवों को मिलीं 34,197 शिकायतें, 24,234 का हुआ निस्तारण, अभियान का होगा औचक सत्यापन

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से ‘मुलाकात’: बुंदेलखंड के ‘विकास’ की ‘धुरी’ बनेगा बांदा

City News Uttar Pradesh

दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से बच्चियों के साथ आत्मदाह करने की दी धमकी, थाना पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल ?

City News Uttar Pradesh

बांदा सहित बुंदेलखंड में आया भूकंप का झटका : लोगों में दहशत !

City News Uttar Pradesh

निकाह के पांच दिन पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का हाल बेहाल

City News Uttar Pradesh

Banda : पोस्ट कोविड सेंटर से भाजपा चिकित्सकीय सहायता में जुटी …

ब्रेकिंग न्यूज़